{"_id":"63af4b67092fea0b717b9430","slug":"uk-to-make-covid-test-mandatory-for-travellers-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: चीन से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करेगा ब्रिटेन, संक्रमितों की संख्या में उछाल से बढ़ी चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
COVID-19: चीन से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करेगा ब्रिटेन, संक्रमितों की संख्या में उछाल से बढ़ी चिंता
Sat, 31 Dec 2022 02:04 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, लंदन
एएनआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 02:04 AM IST
सार
भारत, अमेरिका और जापान के बाद खबर है कि ब्रिटेन भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण अनिवार्य कर जांच करेगा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले दुनियाभर को चिंता में डाल रहे हैं। ज्यादातर देशों में कोरोना के मामले कम हो गए थे, लेकिन चीन में पिछले कुछ दिनों में जो हालात देखे जा रहे हैं, इसको लेकर अन्य देश काफी सतर्क हैं। भारत, अमेरिका और जापान के बाद खबर है कि ब्रिटेन भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण अनिवार्य कर जांच करेगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन गाइडलाइन्स की जल्द घोषणा करेगा
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीन से आने वाले यात्रियों को अपनी कोरोना की नेगैटिव रिपोर्ट देनी होगी। वहीं चीन से आने वाले यात्रियों को लिए ब्रिटेन जल्दी ही गाइडलाइन्स की घोषणा करने वाला है जो यात्रियों माननी होंगी। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका भी नए कोविड मामलों की वृद्धि के बीच चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए कोरोना उपायों को लागू करने पर विचार कर रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कोरोना मामलों में उछाल और संक्रमितों की संख्या में पारदर्शिता न होना दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
भारत में होगी चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग से आने वाले यात्रियों की जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को घोषणा की कि चीन सहित पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। आरटी-पीसीआर परीक्षण चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य होगी। अगर जांच में कोई शख्स कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित पाया जाता है तो उसको आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा
विश्व स्तर पर कोविड के बढ़ते मामलों पर ध्यान देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर और सहयोग की भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है, जैसा कि पिछले कोरोना मामलों में उछाल के दौरान किया गया था। वहीं इस बीच, जापान ने चीन से यात्रियों के आगमन पर 30 दिसंबर से कोविड-19 के लिए अनिवार्य परीक्षण भी लागू कर दिया है।
चीन में बढ़ा रहा कोरोना
24 नवंबर से बीजिंग और शंघाई सहित चीन के कई प्रमुख शहरों में बढ़े कोरोना के मामलों के बाद प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया गया था। इसके बाद कुछ चीनी शहर, शंघाई, बीजिंग, ग्वांगझू, वुहान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने लॉकडाउन को तत्काल हटाने, नियमित पीसीआर परीक्षण को समाप्त करने और कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देने की मांग की थी। जिसके बाद चीनी सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट दे दी थी। छूट के बाद चीन के साथ अन्य देशों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है।