फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK: serial killer Nurse Lucy Letby Moved To Cushy Jail With Phone And TV Report

Britain: आरामदायक जेल में भेजी गई सात बच्चों की हत्यारी नर्स, मिल रही फोन और टीवी जैसी सुविधाएं

Fri, 01 Dec 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Dec 2023 05:32 PM IST
सार

Britain: सात बच्चों की हत्या और छह अन्य की हत्या के प्रयास के मामले में लूसी लेटबी आजीवन कारावास की सजा काट रही है। उसे इसी साल अगस्त में दोषी ठहराया गया था और सलाखों के पीछे भेज दिया गया था।

विज्ञापन
UK: serial killer Nurse Lucy Letby Moved To Cushy Jail With Phone And TV Report
नर्स लूसी लेटबी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की सीरियल किलर नर्स लूसी लेटबी को एक आरामदायक निजी जेल स्थानांतरित किया गया है। उसे जिस कोठरी में उसे रखा गया है, वहां शॉवर, डेस्क, फोन और टेलीविजन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। देश के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन

सात बच्चों की हत्या और छह अन्य की हत्या के प्रयास के मामले में लूसी लेटबी आजीवन कारावास की सजा काट रही है। उसे इसी साल अगस्त में दोषी ठहराया गया था और सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। द सन अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि उसकी स्थिति को देखते हुए उसके साथ नरम व्यवहार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी नर्स को काउंटी डरहम में लो न्यूटन जेल से एशफोर्ड में निजी एचएमपी ब्रोंजफील्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपराध के बावजूद उसके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे उसके साथी कैदियों को भी गुस्सा आ रहा है।अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, लेटबी खुश है। वह एक अच्छी कोठरी में है। उसमें सुविधाएं अन्य जेलों की तुलना में बहुत बेहतर हैं, क्योंकि उसे निजी तौर पर चलाया जाता है। 

विज्ञापन

सूत्र ने आगे कहा, वह उन कैदियों के साथ रह रही है, जिन्हें टीवी देखने, अपने पैसे खर्च करने और यात्रा करने की अनुमति मिली हुई है। वह खुश दिख रही है। इस बीच, ब्रोंजफील्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते।' लेटबी ब्रिटेन में चौथी महिला है जिसे आजीवन कारावास की सजा मिली है। इसका मतलब है कि उसकी मौत अब जेल में ही होगी।  

पश्चिमी इंग्लैंड के हियरफोर्ड के रहने वाली लेटबी ने चेस्टर विश्वविद्यालय में नर्सिंग की पढ़ाई की है। उसने 2011 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और अगले वर्ष चेस्टर अस्पताल के नवजात शिशु इकाई में शामिल हो गई। इसके बाद 2015 में वह शिशुओं की गहन देखभाल पर काम करने के लिए योग्य हो गई, जिससे उसे इकाई में सबसे बीमार शिशुओं के साथ काम करने की अनुमति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed