फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK sanctions Russia for use of ‘inhumane’ chemical weapons

UK: ब्रिटेन ने रूसी सैनिकों पर लगाए प्रतिबंध, यूक्रेन युद्ध में घातक रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 10:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Oct 2024 10:14 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को उन रूसी सैनिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कथित तौर पर 'अमानवीय' रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई रासायनिक हथियारों के समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
UK sanctions Russia for use of ‘inhumane’ chemical weapons
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : X / @Keir_Starmer

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को उन रूसी सैनिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कथित तौर पर 'अमानवीय' रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई रासायनिक हथियारों के समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जिन पर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें रूस की रासायनिक, जैविक और रेडियोलॉजिकल रक्षा टुकड़ियां और उनके नेता इगोर किरीलोव शामिल हैं। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि किरीलोव रूस का दुष्प्रचार आगे बढ़ाते हैं और रूस के शर्मनाक और खतरनाक कामों को छिपाने की कोशिश करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि उनका देश तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और उनका देश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। लैमी ने कहा, मैं इस काम के खिलाफ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि रूस की जंग के मैदान में क्रूरता निंदनीय है और ब्रिटेन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, पुतिन और उनके सहयोगियों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। हम प्रतिबंधों का इस्तेमाल करते रहेंगे, ताकि क्रेमिल के डर और अराजकता फैलाने के प्रयासों का मुकाबला किया जा सके। 

एफसीडीओ ने यह भी कहा कि रूसी बलों ने खुले आम युद्ध के मैदान में हानिकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है, जिसमें दंगा नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थों और  क्लोपिक्रीन के उपयोग की कई रिपोर्ट हैं। 

 
वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा, हमारा पुतिन और उनके शासन के लिए स्पष्ट संदेश है कि आप अंतरराष्ट्रीय कानून को नहीं सकते। हम रासायनिक हथियारों के समझौते और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के इस प्रकार के स्पष्ट उल्लंघन को नहीं बख्शेंगे। 

इसी हफ्ते, ब्रिटेन ने रूसी रक्षा मंत्रालय की दो प्रयोगशालाओं पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रयोगशालाएं युद्ध के मोर्चे पर अमानवीय हथियारों के विकास और उपयोग में मदद कर रही थीं। एफसीडीओ ने यह भी दोहराया कि ब्रिटेन हर साल यूक्रेन को तीन अरब पाउंड की सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जब तक उन्हें जरूरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed