{"_id":"68bee751887b232bc60923a7","slug":"uk-s-new-home-secretary-shabana-mahmood-sets-out-harder-line-on-migration-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 'अवैध प्रवासियों को वापस नहीं लेंगे, तो उठाएंगे वीजा कटौती जैसे कदम', नई गृहमंत्री शबाना महमूद की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: 'अवैध प्रवासियों को वापस नहीं लेंगे, तो उठाएंगे वीजा कटौती जैसे कदम', नई गृहमंत्री शबाना महमूद की चेतावनी
Mon, 08 Sep 2025 07:56 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:56 PM IST
सार
UK: ब्रिटेन की नई गृहमंत्री शबाना महमूद ने चेतावनी दी कि जो देश अवैध प्रवासियों को वापस नहीं लेंगे, उनके खिलाफ वीजा निलंबन जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। लंदन में 'फाइव आइज' देशों की बैठक के बाद उन्होंने यह बयान दिया और देश की सीमाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। शबाना दक्षिण एशियाई मूल की हैं और हाल ही में कैबिनेट फेरबदल में गृहमंत्री नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री शबाना महमूद
- फोटो : एक्स/शबाना महमूद
विस्तार
ब्रिटेन की नई गृहमंत्री शबाना महमूद ने सोमवार को आव्रजन को लेकर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो देश ब्रिटेन के साथ सहयोग नहीं करेंगे और अवैध प्रवासियों को वापस नहीं लेंगे, उनके लिए वीजा निलंबन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
'फाइव आइज' की बैठक के बाद शबाना का बड़ा बयान
शबाना ने दक्षिण एशियाई मूल की हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते गृहमंत्रालय का कार्यभार संभाला है। इसके बाद उन्होंने लंदन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के मंत्रियों के साथ फाइव आइज नाम के खुफिया जानकारी साझा करने वाले समूह की बैठक की मेजबानी की। इस बैठक के बाद उनका यह पहला बड़ा बयान सामने आया है।
ये भी पढ़ें: काठमांडू से नेपालगंज तक फैला युवाओं का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने बताया क्यों और कैसे शुरू हुई हिंसा?
विज्ञापन
बड़ी संख्या में अवैध प्रवेश
इस बैठक से पहले सप्ताहांत में एक हजार से ज्यादा प्रवासी छोटी नावों के जरिए अवैध रूप से ब्रिटेन पहुंचे थे। ये लोग इंग्लिश चैनल को पार कर खतरनाक तरीके से ब्रिटेन की सीमा में दाखिल हुए। यह ब्रिटेन में एक साथ दाखिल होने वाले अवैध प्रवासियों का बड़ा आंकड़ा था। नई गृह मंत्री ने कहा, जो देश सहयोग नहीं करते, उनके लिए फाइव आइज देश मिलकर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम भविष्य में वीजा की संख्या कम करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश नियमों का पालन करें। जब किसी देश का नागरिक हमारे देश में रहने का हक नहीं रखता, तो उसे अपने देश वापस लिया जाना चाहिए।
देश की सीमाओं की सुरक्षा करना प्राथमिकता: शबाना
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की ओर से हाल ही में कैबिनेट फेरबदल किया गया। जिसके बाद शबाना को गृहमंत्री बनाया गया। शबाना ने कहा कि उनका सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, सीमा की सुरक्षा के लिए एक मजबूत रुख जरूरी है। हम उन देशों को यह साफ कह रहे हैं कि अगर वे अपने नागरिकों को वापस नहीं लेंगे, तो हम अपने कानूनों को नजरअंदाज नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वीजा कटौती जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: यरुशलम में फलस्तीनी हमलावरों ने बस पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां, छह की मौत, कई अन्य घायल
अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी से बातचीत
शबाना महमूद ने यह बात उस समय कही, जब वह अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम से बातचीत कर रही थीं। क्रिस्टी नोएम अमेरिका में आव्रजन एवं सीमा शुल्क एजेंसी (आईसीई) की निगरानी कर रही हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय से ही तेज निर्वासन अभियानों का नेतृत्व कर रही हैं।
फाइव आइज की बैठक में कौन-कौन शामिल हुए
इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री टोनी बर्क, न्यूजीलैंड की मंत्री जुडिथ कॉलिन्स और कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी भी शामिल हुए। बैठक में अवैध प्रवेश और मानव तस्करी के अलावा, ऑनलाइन बाल यौन शोषण और नशीले पदार्थों की रोकथाम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
शबाना महमूद का सियासी सफर
शबाना महमूद का जन्म ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में हुआ था। उनके माता-पिता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर से आए थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और एक वकील बनीं। वह 2010 में लेबर पार्टी की सांसद बनीं और तबसे कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं। पिछले साल उन्हें लेबर पार्टी सरकार की सबसे वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं में से एक के रूप में नियुक्त किया गया।
भारत-पाकिस्तान पर भी दी थी प्रतिक्रिया
इस साल मई में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शबाना ने एक बयान में कहा था, पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव से मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। दोनों देशों के बीच टकराव में किसी की जीत नहीं होती। बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था, बर्मिंघम में ऐसे कई लोग हैं जिनके परिवार दोनों देशों में हैं। वे बेहद परेशान हैं। इसलिए क्षेत्रीय स्थिरता को बहाल करना बेहद जरूरी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन