{"_id":"6171e4c9b20b0b339a7a2929","slug":"uk-queen-elizabeth-spent-night-in-hospital-says-buckingham-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अस्पताल में बिताई रात, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अस्पताल में बिताई रात, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी
Fri, 22 Oct 2021 03:38 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
रानी एलिजाबेथ-2
- फोटो : twitter
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एक रात अस्पताल में बिताई थी, इसकी जानकारी गुरुवार को बकिंघम पैलेस ने दी। पैलेस ने बयान में कहा कि कुछ दिनों के आराम के लिए चिकित्सकीय सलाह के बाद रानी को कुछ प्रारंभिक जांच के लिए बुधवार दोपहर में अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां एक रात बिताने के बाद गुरुवार को दोपहर विंडसर कैसल लौट आईं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की घरेलू प्रेस एसोसिएशन समाचार एजेंसी ने कहा कि रानी का अस्पताल जाना पहले से तय नहीं था, क्योंकि उनके यहां थोड़े समय के लिए रहने की उम्मीद थी लेकिन रात भर रुकना व्यावहारिक कारणों के लिए था। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली रानी हैं वे 1952 से गद्दी पर बैठी हैं।
विज्ञापन