फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Princess kate middleton image released by british royals seems manipulated grow concerns over health

UK: पेट की सर्जरी के बाद जारी हुई केट मिडलटन की पहली तस्वीर को लेकर उभरी चिंताएं, छेड़छाड़ की आशंका

Mon, 11 Mar 2024 08:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Mar 2024 08:21 AM IST
सार

मदर्स डे पर केट की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर में केट के तीनों बच्चे जॉर्ज, चार्लेट और लुइस भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
UK Princess kate middleton image released by british royals seems manipulated grow concerns over health
केट मिडलटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन की बीते दिनों पेट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद मदर्स डे पर केट मिडलटन की पहली तस्वीर सामने आई थी, लेकिन अब उस तस्वीर को लेकर चिंता जाहिर की गई है और ऐसी आशंका है कि तस्वीर में कांट-छांट की गई है। यही वजह है कि अधिकतर न्यूज एजेंसियों ने उस तस्वीर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को लेकर उठे सवाल
ब्रिटिश राजघराने की 42 वर्षीय राजकुमारी केट मिडलटन के पति प्रिंस विलियम ही ब्रिटेन के शासन के अगले दावेदार हैं। केट मिडलटन की बीती जनवरी में पेट की सर्जरी हुई थी। इसके बाद 29 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद केट पश्चिमी लंदन स्थित अपने विंडसर महल में आराम कर रही हैं। मदर्स डे पर केट की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर में केट के तीनों बच्चे जॉर्ज, चार्लेट और लुइस भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन




क्यों जाहिर की जा रही है आशंका
तस्वीर में दिख रहा है कि केट मिडलटन एक गार्डन चेयर पर बैठी हुई हैं और उन्होंने जींस, स्वेटर और एक जैकेट पहनी है। इस तस्वीर को केट के पति प्रिंस विलियम ने ही क्लिक किया था। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'बीते दो महीनों में आपकी दुआओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।' अब तस्वीर को अपने प्लेटफॉर्म से हटाते हुए न्यूज एजेंसियों ने बताया है कि ऐसा लगता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। जिन चीजों को लेकर सवाल उठे हैं, उनमें केट मिडलटन की बाहें नहीं दिख रही हैं। साथ ही उनकी ऊंगली में अंगूठी नहीं है। साथ ही उनकी बांहें भी असामान्य तौर पर फैली दिख रही हैं। गौरतलब है कि पेट की सर्जरी के बाद से केट मिडलटन सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दी हैं। यही वजह है कि केट मिडलटन की सेहत को लेकर चिंताएं उभरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed