{"_id":"6679bb44be1295f7380f4a72","slug":"uk-princess-anne-head-injury-health-updates-sister-of-king-charles-iii-in-hospital-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: किंग चार्ल्स की इकलौती बहन अस्पताल में भर्ती, 73 वर्षीय राजकुमारी एनी घुड़सवारी के दौरान चोटिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: किंग चार्ल्स की इकलौती बहन अस्पताल में भर्ती, 73 वर्षीय राजकुमारी एनी घुड़सवारी के दौरान चोटिल
Tue, 25 Jun 2024 12:00 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:00 AM IST
सार
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स-III की इकलौती बहन एनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय राजकुमारी एनी घुड़सवारी के दौरान चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की 73 वर्षीय राजकुमारी एनी अस्पताल में भर्ती (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ब्रिटेन की 73 वर्षीय राजकुमारी एनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक गैटकोम्ब पार्क एस्टेट में रविवार को घुडसवारी के दौरान हुई एक घटना में राजकुमारी एनी के सिर में मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
राजकुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय की 73 वर्षीय बहन एनी को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को बयान में कहा कि महाराज चार्ल्स मामले की को पूरी जानकारी दी गई है और उन्होंने पूरे शाही परिवार के साथ मिलकर राजकुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
ब्रिस्टल के साउथमीड अस्पताल में हो रहा है इलाज
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक किंग चार्ल्स-III की इकलौती बहन राजकुमारी ऐनी को घुड़सवारी के दौरान सिर में मामूली चोट लगी। उन्हें ब्रिस्टल के साउथमीड अस्पताल में रखा गया है। अधिकारियों ने किंग चार्ल्स को हादसे के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन