{"_id":"663eece2fa607fa9b10acbd8","slug":"uk-prince-william-gives-rare-update-on-wife-heath-kate-middleton-having-treatment-for-cancer-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: पत्नी की सेहत को लेकर प्रिंस विलियम ने दिया अपडेट, कैंसर से जूझ रही हैं केट मिडलटन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: पत्नी की सेहत को लेकर प्रिंस विलियम ने दिया अपडेट, कैंसर से जूझ रही हैं केट मिडलटन
Sat, 11 May 2024 09:45 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 May 2024 09:45 AM IST
सार
कॉर्नवाल के दौरे पर प्रिंस विलियम कॉर्नवाल के दक्षिणी पश्चिमी तट पर स्थित आइल्स ऑफ सिली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कम्युनिटी अस्पताल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम/केंसिग्टन रॉयल
विस्तार
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम ने अपनी पत्नी केट मिडलटन की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि केट की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन कैंसर से जूझ रही हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। प्रिंस विलियम दो दिवसीय दौरे पर कॉर्नवाल में मौजूद हैं। केट मिडलटन लंबे समय से अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर हैं। दरअसल केट मिडलटन पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थी, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उन्हें कैसर से पीड़ित होने का पता चला। मार्च में केट मिडलटन ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं और जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं हो जाती, वे सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी।
कॉर्नवाल के दौरे पर प्रिंस विलियम कॉर्नवाल के दक्षिणी पश्चिमी तट पर स्थित आइल्स ऑफ सिली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कम्युनिटी अस्पताल का भी दौरा किया। इसी दौरान प्रिंस विलियम से उनकी पत्नी केट की सेहत के बारे में सवाल किया गया। जिस पर प्रिंस ने कहा कि 'उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, धन्यवाद।' ब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी और ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल प्रिंस विलियम ने कॉर्नवाल में लोगों को घर मुहैया कराने वाली परियोजना का भी दौरा और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।