{"_id":"6577272852ddf4f3af0b235b","slug":"uk-pm-sunak-apologises-to-covid-hit-families-at-start-of-a-tough-week-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कोविड मामले में ब्रिटेन के सुनक से पूछताछ शुरू, महामारी में जान गंवाने वालों के परिजनों से मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: कोविड मामले में ब्रिटेन के सुनक से पूछताछ शुरू, महामारी में जान गंवाने वालों के परिजनों से मांगी माफी
Mon, 11 Dec 2023 08:43 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:43 PM IST
सार
UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें लोगों की जान जाने का गहरा अफसोस है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि वह रचनात्मक स्पष्टवादिता की भावना से कोविड जांच के लिए अपने सबूत देना चाहते हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
- फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को उन परिवारों से माफी मांगी जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने प्रियजनों को खो दिया था। बता दें कि सुनक इस हफ्ते सख्त सार्वजनिक जांच का सामना कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने सबूत पेश करने हैं। इससे उन्हें अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की अपनी रवांडा नीति पर संसदीय मतदान को लेकर संभावित विद्रोह से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सुनक ने कहा कि उन्हें लोगों की जान जाने का गहरा अफसोस है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि वह रचनात्मक स्पष्टवादिता की भावना से कोविड जांच के लिए अपने सबूत देना चाहते हैं। ताकि इससे सबक लिया जा सके। सुनक कोरोना महामारी के दौरान 2020-21 में वित्त मंत्री के पद पर थे।
विज्ञापन
उन्होंने कई बिंदुओं पर उस समय के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लॉकडाउन के फैसले का भी बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि पहले कोविड लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति से ज्यादा जॉनसन से मिले थे।
विज्ञापन
सुनक ने कहा, मैं सिर्फ यह कहते हुए शुरुआत करना चाहता हूं कि मुझे उन सभी के लिए कितना खेद है जिन्होंने महामारी के दौरान अपने प्रियजनों, परिवार के सदस्यों को खो दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उन लोगों के लिए अफसोस है जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उठाए गए कदमों के कारण विभिन्न वजहों से पीड़ित होना पड़ा।
उन्होंने कहा, मैंने पिछले कुछ वर्षों में इस बारे में बहुत सोचा है। यह जरूरी है कि हम इससे सबक सीखें ताकि भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। सुनक ने कहा कि वह रचनात्मक स्पष्टवादिता की भावना के साथ सबूत देने के लिए उत्सुक हैं, ताकि इससे जांच समिति को इस पर विचार-विमर्श करने में मदद मिल सके।