फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Rishi Sunak Video viral, said big thing for transgenders community

Rishi Sunak: पद ग्रहण करते ही परेशानी में सुनक, पुराना वीडियो हुआ वायरल, ट्रांस समुदाय के लिए कही थी यह बात

Thu, 27 Oct 2022 07:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 07:49 AM IST
सार

वायरल हो रहा वीडियो इसी साल 25 अगस्त का है, जिसे टॉक टीवी द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। तब सुनक प्रधानमंत्री बनने की रेस में थे। 

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak Video viral, said big thing for transgenders community
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak

विस्तार

भारतवंशी ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बने अभी एक ही दिन बीता है, लेकिन अब उनके सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। सुनक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ नकारात्मक जवाब देते हुए देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो इसी साल 25 अगस्त का है, जिसे टॉक टीवी द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। तब सुनक प्रधानमंत्री बनने की रेस में थे। इस दौरान सुनक से पूछा गया कि क्या ट्रांसवुमन एक महिला है? इसके जवाब में सुनक कहते हैं नहीं वह ट्रांसवुमन को महिला नहीं मानते। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो से पहले LGBT समुदाय के लिए क्या बोले थे सुनक 
इस वीडियो के वायरल होने से पहले सुनक का रुख LGBT समुदाय के लिए काफी सकारात्मक था। उन्होंने कहा था कि ट्रांस लोगों के खिलाफ पूर्वाग्रह गलत है।" LGBT+ कंजर्वेटिव उन्हें "लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांस-कंजर्वेटिव कहते हैं और उनका समर्थन करते हैं। संगठन की वेबसाइट पर सुनक के बयान में कहा गया है, कंजर्वेटिव पार्टी समाज में हर किसी के लिए एक स्वागत करने वाला परिवार है, चाहे वे कोई भी हों और उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में मनाया गया जश्न 
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा तो लुधियाना में रहने वाले उनके रिश्तेदार खुशी से झूम उठे। आस पड़ोस में मिठाई बांटी। बेरी परिवार ने इसे ऐतिहासिक पल बताया। लुधियाना में शराब और कपड़े के बड़े कारोबारी अजय और रजत बेरी ने बताया कि सुनक के दादा पांच भाई हैं। हम सबसे छोटे दादा की बेटी के पुत्र हैं। अजय ने बताया कि उनके दादा व ऋषि के दादा सगे भाई हैं। ऐसे में सुनक उनके चचेरे भाई हैं। अक्सर उनसे बात होती रहती है। ऋषि लुधियाना भी आते रहे हैं। सुनक के नाना रघुवीर सेन बेरी लुधियाना के आलमगीर के नजदीक गांव जसोवाल सूदा के रहने वाले थे और इसी गांव में बेरी परिवार के बड़े बुजुर्गों का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed