फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK pm rishi sunak opposition labour party starts campaign for july 4 election

UK: ब्रिटिश पीएम और विपक्षी लेबर पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया, सुनक बोले- प्रत्येक वोट के लिए लड़ेंगे

Thu, 23 May 2024 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 May 2024 03:47 PM IST
सार

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने 'परिवर्तन' का नारा दिया है। स्टर्मर ने कहा कि '4 जुलाई को हमारे पास मौका है कि हम इस अराजकता को रोकें। हम पेज पलट सकते हैं और एक नई शुरुआत कर ब्रिटेन का पुनर्निर्माण कर सकते हैं और इस देश को बदल सकते हैं।'

विज्ञापन
UK pm rishi sunak opposition labour party starts campaign for july 4 election
यूके के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनाव के एलान के बाद सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी और लेबर पार्टी ने अपने-अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ ही उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने भी प्रचार शुरू कर दिया। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर और उनकी छाया कैबिनेट ने भी लोगों को अपने पक्ष में करने की शुरुआत कर दी है। पीएम ऋषि सुनक ने बुधवार को सभी को चौंकाते हुए 4 जुलाई को आम चुनाव कराने का एलान किया। 
विज्ञापन


'हर वोट के लिए लड़ेंगे'
44 वर्षीय ऋषि सुनक ने बुधवार को पीएम आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर बारिश में भीगते हुए आम चुनाव की तारीख का एलान किया। सुनक ने गुरुवार को पूर्वी लंदन से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। चुनाव अभियान के दौरान सुनक 'स्पष्ट योजना, निर्भीक कार्रवाई और सुरक्षित भविष्य' का नारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'अगले कुछ हफ्तों तक वे हर वोट के लिए लड़ेंगे।' 
विज्ञापन


सुनक के एलान ने चौंकाया
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने 'परिवर्तन' का नारा दिया है। स्टर्मर ने कहा कि '4 जुलाई को हमारे पास मौका है कि हम इस अराजकता को रोकें। हम पेज पलट सकते हैं और एक नई शुरुआत कर ब्रिटेन का पुनर्निर्माण कर सकते हैं और इस देश को बदल सकते हैं।' ब्रिटेन में अगले साल जनवरी में चुनाव होने थे और उम्मीद की जा रही थी कि अक्तूबर से पहले सुनक चुनाव की तारीख का एलान नहीं करेंगे, लेकिन बुधवार को सुनक ने सभी को चौंकाते हुए आम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सुनक का फोकस
सभी चुनाव पूर्व सर्वे में विपक्षी लेबर पार्टी मजबूत स्थिति में है और लेबर पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी पर अच्छी खासी बढ़त हासिल है। ऐसे में माना जा रहा था कि अगर सुनक अक्तूबर तक आम चुनाव के एलान को टालते तो भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिलने वाला था। फिलहाल ब्रिटेन में मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और 2.3 फीसदी की दर पर बीते तीन वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। ऐसे में सुनक ने इस मौके को भुनाते हुए आम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। सुनक का प्रचार अभियान भी अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर फोकस रहेगा, जबकि विपक्षी पार्टी के पास इस मामले में कोई खास योजना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed