{"_id":"66530e39f302ef8667005a42","slug":"uk-pm-rishi-sunak-announce-mandatory-national-army-service-for-youth-in-his-election-pledge-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कंजर्वेटिव सरकार बनी तो सभी युवाओं के लिए अनिवार्य होगी सैन्य सेवा, पीएम ऋषि सुनक का बड़ा एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: कंजर्वेटिव सरकार बनी तो सभी युवाओं के लिए अनिवार्य होगी सैन्य सेवा, पीएम ऋषि सुनक का बड़ा एलान
Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
सार
एक प्रचार वीडियो में योजना का एलान करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि 'ब्रिटेन में ऐसा बहुत कुछ है, जिस पर हम गर्व कर सकते हैं, लेकिन हमारे समाज में एक समस्या ये है कि हमारी युवा पीढ़ी के पास वो अवसर नहीं हैं, जिनके वो हकदार हैं।'
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को चुनाव का पहला बड़ा एलान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उनकी कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार सत्ता में वापस लौटी तो वे नेशनल आर्मी सर्विस को युवाओं के लिए अनिवार्य बनाएंगे।
युवाओं को सेना के साथ काम करने का मिलेगा मौका
एलान के मुताबिक 18 साल के युवाओं को 12 महीने के लिए पूर्णकालिक सैन्य सेवा या फिर एक साल के लिए हर महीने के एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय सेवा करने का विकल्प दिया जाएगा। सैन्य नियुक्ति चयनात्मक होगी और इसके लिए परीक्षण और योग्यता तय की जाएगी। युवाओं को सशस्त्र बलों या फिर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया जाएगा। एक प्रचार वीडियो में योजना का एलान करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि 'ब्रिटेन में ऐसा बहुत कुछ है, जिस पर हम गर्व कर सकते हैं, लेकिन हमारे समाज में एक समस्या ये है कि हमारी युवा पीढ़ी के पास वो अवसर नहीं हैं, जिनके वो हकदार हैं।'
सुनक बोले- भविष्य खतरनाक
सुनक ने कहा 'ब्रिटेन को खतरनाक और ज्यादा विभाजित भविष्य का सामना कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। यही वजह है कि हम एक साहसिक योजना का एलान कर रहे हैं, जिसमें 18 साल के युवा सेना में सेवाएं देंगे या फिर खोजी और राहत अभियान में सेवाएं देंगे।' टोरी नेता ने कहा कि सैन्य सेवा से युवाओं को जरूरी स्किल मिलेंगे, जिससे ब्रिटेन ज्यादा सुरक्षित होगा और देश में एक मजबूत राष्ट्रीय संस्कृति बनेगी। सुनक ने स्वीडन का उदाहरण दिया, जहां युवाओं के लिए सैन्य सेवा देना अनिवार्य है। सुनक ने कहा कि 'अनिश्चित समय के लिए स्पष्ट योजना और साहसिक फैसले लेने की जरूरत होती है, तभी भविष्य सुरक्षित हो सकता है। हमारी योजना से सुनिश्चित होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी अनिश्चित दुनिया की चुनौतियों से निपट सके।'