फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK: PM Liz Truss appointed Rishi Sunak supporter Greg Hands as junior trade minister

UK: अर्थव्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहीं ट्रस, सुनक के करीबी को व्यापार मंत्रालय में दी ये जिम्मेदारी

Mon, 10 Oct 2022 06:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 06:45 PM IST
सार

पूर्व भारतीय मूल के चांसलर के मुखर समर्थक ग्रेग हैंड्स ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) में व्यापार नीति के प्रभारी राज्य मंत्री के रूप में कॉनर बर्न्स की जगह ली है। कॉनर बर्न्स को हाल ही में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बर्खास्त किया गया था।  

विज्ञापन
UK: PM Liz Truss appointed Rishi Sunak supporter Greg Hands as junior trade minister
लिज ट्रस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों मे कोनोर बर्न्स को स्टेट ट्रेड मिनिस्टर के पद से बर्खास्त करने के बाद ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने इस पद के लिए नई नियुक्ति की है। लिज ट्रस ने सोमवार को इस पद के लिए ग्रेग हैंड्स को नामित किया है। बता दें कि ग्रेग हैंड्स, पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के उम्मीदवार और पीएम लिज ट्रस के प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक के बड़े समर्थक के रूप में जाने जाते हैं। लिज ट्रस के इस कदम को उनके पीछे सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में लामबंदी और विद्रोही कदमों को रोकने के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व भारतीय मूल के चांसलर के मुखर समर्थक ग्रेग हैंड्स ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) में व्यापार नीति के प्रभारी राज्य मंत्री के रूप में कॉनर बर्न्स की जगह ली है। कॉनर बर्न्स को हाल ही में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बर्खास्त किया गया था। स्टेट ट्रेड मिनिस्टर के रूप में ग्रेग की नियुक्ति का सुनक के अन्य समर्थकों ने समर्थन किया है। 
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति के बाद ट्रस मंत्रिमंडल के साथ की कई अन्य पूर्व मंत्रियों ने ग्रेग हैंड्स को बधाई दी है। पूर्व परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने इसे लेकर ट्वीट किया कि ट्रेडिंग के क्षेत्र में ग्रेग हैंड्स से ज्यादा अनुभवी और जानकार कोई नहीं है। लिज ट्रस सरकार का यह एक स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस पद के लिए अपनी नियुक्ति के बाद हैंड्स ने कहा कि सरकार का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। इसके अलावा, प्रस्तावित भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता में भी उनके शामिल होने की संभावना है।  


ग्रेग हैंड्स की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन में आयकर की एक शीर्ष दर को समाप्त करने वाली एक प्रमुख कर घोषणा पर सरकार के यू-टर्न लेके के बाद टोरी पार्टी के भीतर कलह की आशंका बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed