फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM hopeful Boris Johnson caught up in row with girlfriend

गर्लफ्रेंड से विवाद में उलझे ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार जॉनसन, देर रात बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 23 Jun 2019 06:28 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 23 Jun 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
UK PM hopeful Boris Johnson caught up in row with girlfriend

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए चल रहा घमासान शनिवार को उस वक्त और बढ़ गया जब इस शीर्ष पद के अहम दावेदार बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रेंड (पार्टनर) के घर देर रात पुलिस बुलानी पड़ी। यह विवाद ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में जॉनसन के अंतिम दो में जगह बनाने के कुछ घंटे बाद ही हुआ, जबकि कुछ घंटे बाद ही जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के लिए चुनाव अभियान शुरू करने वाले थे।

विज्ञापन


‘द गार्डियन डेली’ की खबर के अनुसार जॉनसन के पड़ोसी ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के मुताबिक बोरिस पर उनकी साथी कैरी साइमंड्स के साथ मारपीट का आरोप लगा है।
विज्ञापन


उनकी साथी के घर से चीखने, चिल्लाने और मारपीट की आवाज आने की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दे दी। समाचार पत्र के अनुसार जॉनसन की साथी कैरी साइमंड्स लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन को यह कहती हुई सुनी गईं कि ‘मुझसे दूर हट जाओ, मेरे घर से बाहर चले जाओ’।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी में सांसदों के गुप्त मतदान के पांच राउंड के बाद जॉनसन और जेरेमी हंट प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन इस घटनाक्रम के बाद ब्रिटेन में बोरिस के पीएम बनने के सपनों पर पानी फिरता बताया जा रहा है। बोरिस से जब इस मुद्दे पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

महिला को लेकर चिंतित था पड़ोसी 

लंदन मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने कहा कि उसके पास बृहस्पतिवार देर रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक स्थानीय निवासी का फोन आया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि फोन करने वाला पड़ोसी महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और उस पते पर रहने वाले सभी लोगों से बात की। वे सभी सुरक्षित और ठीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed