{"_id":"610fcbba8ebc3e7af241ce5d","slug":"uk-pm-boris-johnson-threatened-to-demote-rishi-sunak-over-leaked-letter-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: ऋषि सुनक को भारी पड़ सकती है लीक हुई चिट्ठी, गुस्से में हैं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: ऋषि सुनक को भारी पड़ सकती है लीक हुई चिट्ठी, गुस्से में हैं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
Sun, 08 Aug 2021 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:56 PM IST
सार
पिछले सप्ताह मीडिया में लीक हुई एक चिट्ठी को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस समय खासे नाराज हैं। दावा किया जा रहा है कि यह चिट्ठी उनके चांसलर ऋषि सुनक ने निर्धारित समीक्षा से पहले अंतरराष्ट्रीय कोविड यात्रा नियमों को सरल बनाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से लिखी थी।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : rishisunak.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस घटनाक्रम को लेकर लेकर बेहद गुस्से में हैं और उन्होंने ऋषि सुनक को स्वास्थ्य विभाग से पदावनत कर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी देने का सुझाव भी दिया है। बता दें कि सनडे टाइम्स ने यह चिट्ठी पिछले रविवार को प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री जॉनसन को इस चिट्ठी के बारे में पहले से जानकारी थी। एक बैठक में शामिल हुए एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्जनों अधिकारियों के सामने प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से एक परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रहे थे।
विज्ञापन
सूत्र के अनुसार जॉनसन ने कहा, 'शायह अब समय आ गया है कि हम ऋषि सुनक को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाने पर विचार करें। वह वहां पर अच्छा काम कर सकते हैं।' सूत्र ने बताया कि ऋषि सुनक पर बरसने के बाद प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि चांसलर को अगले फेरबदल में पदावनत किया जा सकता है।
विज्ञापन
आने वाला बजट भी बन रहा है टकराव की वजह
डाउनिंग स्ट्रीट ने निजी बातचीत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं, ऋषि सुनक के सहयोगियों का कहना है कि सुनक अपना ध्यान कोविड के प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजनाओं और कोशिशों केंद्रित किए हुए हैं। आने वाले सप्ताहों में वह बजट पेश करने वाले हैं।
जॉनसन और सुनक के बीच असहमति और टकराव की खबरें सामने आती रही हैं। यह मुख्य रूप से आने वाले बजट को लेकर है क्योंकि प्रधानमंत्री परियोजनाओं पर खर्च में कटौती करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं जबकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से आई लागत के चलते बजट सीमित रह सकता है।
कोरोना वायरस महामारी के चलते बने आर्थिक दबाव ने प्रधानमंत्री जॉनसन और वित्त मंत्री सुनक के बीच मतभेद पैदा किए हैं। बोरिस जॉनसन ने सुनक का पद बदलने के संकेत तो दिए हैं लेकिन जानकारों के अनुसार फिलहाल ब्रिटेन में आने वाले कुछ महीनों तक कैबिनेट फेरबदल के होने की कोई उम्मीद नहीं है।