फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK plane took off with two missing windows later returned to the Essex airport

UK: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा विमान तब पता चला दो खिड़कियां ही नहीं, आनन-फानन में कराई गई आपात लैंडिंग

Tue, 07 Nov 2023 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब घटी जब विमान का उपयोग जमीन पर फिल्मांकन के लिए किया गया था और सूर्योदय का भ्रम पैदा करने के लिए विमान के पास तेज रोशनी वाली लाइट लगाई गई थी।

विज्ञापन
UK plane took off with two missing windows later returned to the Essex airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से एक विमान दो गायब खिड़कियों के साथ फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरी और बाद में चालक दल द्वारा उड़ान में समस्या का पता चलने के बाद विमान को ससेक्स एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह घटना चार अक्तूबर की है जब विमान में चालक दल के 11 सदस्यों के साथ नौ यात्री भी शामिल थे। 
विज्ञापन


मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तेज शक्ति वाली रोशनी के कारण हुई थी, जिसका उपयोग फिल्मांकन कार्यक्रम के दौरा किया जाता है। हवाई दुर्घटना जांच शाखा ने बताया कि इस घटना का अंजाम गंभीर हो सकता था। जांच के दौरान पता चला कि केबिन के दो खिड़कियों के शीशे गायब थे और अन्य दो के शीशे गलत तरीके से लगे हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विमान का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित लक्जरी ट्रैवल व्यवसाय टीसीएस वर्ल्ड ट्रैवल द्वारा किया गया था। इस विमान को टाइटन एयरवेज द्वारा संचालित किया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस दिन घटी जब विमान का उपयोग जमीन पर फिल्मांकन के लिए किया गया था और सूर्योदय का भ्रम पैदा करने के लिए विमान के पास तेज रोशनी वाली लाइट लगाई गई थी। करीबन पांच से साढ़े पांच घंटे तक लाइट का इस्तेमाल किया गया था।

उड़ान भरने के दौरान सभी यात्री विमान के बीच में बैठे थे। टेकऑफ होने और सीटबेल्ट के निष्क्रिय होने के बाद चालक दल का एक सदस्य विमान के पिछले हिस्से पर पहुंचा और देखा कि खि़ॉकी के शीशे फड़फड़ा रहे थे। उन्होंने अपने अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी और फिर विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। घटना के दौरान विमान 14,500 की ऊंचाई पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed