फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Passenger Punches Air Steward After Destroying Plane Toilet

UK: यात्री ने पहले तोड़ा विमान का टॉयलेट फिर फ्लाइट अटेंडेंट की कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 19 Feb 2024 09:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 09:03 AM IST
सार

घटना के बीच यात्रियों को चेतावनी दी गई कि अगर व्यक्ति शांत नहीं हुआ तो विमान को दुबई की तरफ मोड़ दिया जाएगा। लंदन में लैंड करने के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया।

विज्ञापन
UK Passenger Punches Air Steward After Destroying Plane Toilet
यूके के यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट को पीटा - फोटो : X/Video Screen Grab

विस्तार

बैंकॉक से हीथ्रो जा रहे थाई एयरवेज विमान में एक यात्री ने टॉयलेट को तोड़ने के बाद एयर स्टीवर्ड (फ्लाइट अटेंडेंट) को मुक्का मार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सात फरवरी का है। 35 वर्षीय यात्री ने एयर स्टीवर्ड को इतने जोर से मुक्का मारा कि वह विमान के फर्श पर ही गिर गया।
विज्ञापन


विमान में मौजूद यात्रियों ने रोकने की कोशिश की
इस घटना के बाद विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने हंगामा करने वाले यात्री को रोकने की कोशिश की। पास की सीट में बैठी एक महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने बताया, 'वह टॉयलेट में था और अचानक ही उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान एक वृद्ध व्यक्ति ने उसे टॉयलेट से बाहर निकालने में मदद की। बाहर निकलकर उसने फ्लाइट अटेंडेंट की पिटाई कर दी। मुझे लगता है उसने उनकी नाक तोड़ दी।' 
विज्ञापन


विमान के लैंडिंग के बाद यात्री गिरफ्तार
इस घटना के बीच यात्रियों को चेतावनी दी गई कि अगर व्यक्ति शांत नहीं हुआ तो विमान को दुबई की तरफ मोड़ दिया जाएगा। हालांकि, विमान अपनी यात्रा जारी रखने में सक्षम रहा। महिला ने आगे बताया, 'दो यात्री उसके दोनों ओर बैठे और उसे नीचे खींचते रहे। वह बहुत ही अभद्र व्यवहार कर रहा था। लोग विमान में इधर से उधर कर रहे थे। वे अपने बच्चों को पीछे की तरफ ले जा रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में लैंड करने के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने कहा, विमान के लैंड करने के बाद 35 वर्षीय व्यक्ति को फ्लाइट अटेंडेंट को शारीरिक क्षति पहुंचाने और विमान को खतरे में डालने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed