{"_id":"614ca2a38ebc3e0160752d48","slug":"uk-panel-finds-indian-origin-ex-mp-keith-vaz-bullied-former-parliamentary-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: नए मुश्किल में घिरे कीथ वाज, पूर्व कर्मचारी को प्रताड़ित करने का लगा आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: नए मुश्किल में घिरे कीथ वाज, पूर्व कर्मचारी को प्रताड़ित करने का लगा आरोप
Thu, 23 Sep 2021 09:22 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:22 PM IST
सार
लीसेस्टर से भारतीय मूल के सबसे लंबे समय तक (32 साल) सांसद रहे कीथ वाज नए आरोपों में घिरे हैं। यूके पैनल की जांच में उन पर तीखी टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
Keith vaz
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय मूल के लेबर पार्टी के सांसद रहे कीथ वाज नए आरोपों में घिर गए हैं। लीसेस्टर से भारतीय मूल के सबसे लंबे समय तक (32 साल) सांसद रहे कीथ वाज पर आरोप लगा है कि उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में पूर्व कर्मचारी को प्रताड़ित किया था। यूके पैनल की जांच में ये तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
हालांकि वाज ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है। वाज के खिलाफ इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट पैनल (आईईपी) ने जांच की थी।
अपनी रिपोर्ट में आईईपी ने कहा कि संसद की गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके समय से पहले का आचरण स्पष्ट और औपचारिक फटकार का हकदार है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शिकायतकर्ता के प्रति प्रतिवादी (वाज) का आचरण शत्रुतापूर्ण, हानिकारक और संसद सदस्य के योग्य नहीं था। उन्हें अपने बर्ताव पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि अगर पूर्व सदस्य के रूप में प्रतिवादी के पास हाउस ऑफ कॉमन्स का पास होता, तो हम यह निर्धारित कर लेते कि उस पास को हटाना उचित है।
हम यह निर्धारित करते हैं कि पूर्व सदस्य का पास रखने की पात्रता को कभी भी बहाल नहीं किया जाना चाहिए।
एक पूर्व सांसद के रूप में, वाज़ एक संसदीय पास के हकदार हैं, लेकिन पैनल ने सिफारिश की है कि उन्हें यह प्रदान नहीं किया जाना चाहिए।
बता दें कि यह शिकायत जुलाई 2007 और अक्टूबर 2008 के बीच हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व क्लर्क जेनी मैक्कुलो के प्रति उनके आचरण से संबंधित है।