UK: ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार की कश्मीर अपील का विरोध, विपक्ष बोला- विभाजनकारी सोच
ब्रिटेन में कश्मीर के नाम पर वोट मांगने वाले कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार मार्को लोंघी विपक्षी लेबर पार्टी ने निंदा की है। लोंघी ने कहा था कि कश्मीर की आवाज उठाने के लिए मुझे वोट दीजिए, जिसे लेबर पार्टी ने विभाजनकारी सोच बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी के एक उम्मीदवार मार्को लोंघी की निंदा की है। मार्को लोंघी ने मतदाताओं से अपील की थी कि मतदाता ब्रिटिश भारतीय लेबर पार्टी के उम्मीदवार के बजाय उन्हें वोट दें। जिससे कि ब्रिटिश की संसद में कश्मीर का मुद्दा उठाया जा सके।
बकरीद की शुभकामनाएं देने के साथ ही चेतावनी दी
इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में डुडले के टोरी उम्मीदवार मार्को लोंघी की ओर से जारी आधिकारिक अभियान पत्र, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मार्को ने बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय को को शुभकामनाएं दी। साथ ही भारत में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने को लेकर मतदाताओं को चेतावनी दी कि वह लेबर पार्टी की सोनिया कुमार की जगह मुझे चुनें।
डुडले में ब्रिटिश पाकिस्तानी/कश्मीरी समुदाय के मतदाताओं को संबोधित पत्र में कहा गया है, "हाल ही में भारत में मोदी की भाजपा सरकार फिर से निर्वाचित हुई है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में कश्मीर के लोगों के लिए और भी कठिन समय होगा।"
‘भारत सरकार के अत्याचार के खिलाफ बोलता हूं’
लोंघी ने पत्र में आगे लिखा गया, "नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्पष्ट किया कि वह कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जा रहे हैं, जिसका मतलब कश्मीरियों के अधिकार और उनकी विशेष स्थिति को पूरी तरह से हटाया जाएगा। मैं 2019 में आपके सांसद के रूप में चुना गया था और उसके बाद से ही मैं कश्मीर के लोगों के लिए किए जा रहे भारत सरकार के अत्याचार के खिलाफ बोलने में सबसे आगे हूं।”
मार्को लोंघी ने 4 जुलाई को ब्रिटेन के आम चुनाव में खुद को चुनने के लिए अपील करते हुए कहा, "कश्मीर संसद के लिए कौन बोलेगा? मैं, या लेबर पार्टी की संसदीय उम्मीदवार सोनिया कुमार होंगी?"
लेबर पार्टी ने लोंघी की आलोचना की
लेबर भारतीय प्रवासी संगठन और साथी ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने कश्मीर के नाम पर वोट मांगने को लेकर लोंघी पर जमकर हमला बोला। अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, "लेबर इंडियंस राजनीतिक लाभ के लिए डुडले में समुदायों को विभाजित करने और शासन करने की मार्को लोंघी की गहरी विभाजनकारी रणनीति की मैं निंदा करता हूं। साथ ही अग्रवाल ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से अपील की है कि उनकी पार्टी को लोंघी से समर्थन वापस लेना चाहिए।
राजेश अग्रवाल ने आगे लिखा, "यह देखना भी बेहद निराशाजनक है कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक भारतीय मूल के नेता ने अपनी पार्टी में भारत विरोधी नस्लवाद को फैलने दिया... हम लोंघी की तत्काल बर्खास्तगी की उम्मीद करते हैं।"