{"_id":"63a37819f26dfd346c1b1e34","slug":"uk-mp-gill-demands-probe-into-indian-origin-doctor-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : सांसद गिल ने की भारतवंशी डॉक्टर की खुदकुशी की जांच की मांग, सुसाइड नोट का किया जिक्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : सांसद गिल ने की भारतवंशी डॉक्टर की खुदकुशी की जांच की मांग, सुसाइड नोट का किया जिक्र
Thu, 22 Dec 2022 02:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 02:48 AM IST
सार
सांसद प्रीत कौर गिल ने डॉ. वैष्णवी कुमार की आत्महत्या का अपने पत्र में जिक्र करते हुए लिखा कि इस मामले की गत माह जांच के दौरान पता चला कि उसे काम पर अपमानित किया जाता था तथा वह घर आकर रोती थी।
विज्ञापन
प्रीत कौर गिल।
- फोटो : Twitter : @PreetKGillMP
विस्तार
ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने भारतीय मूल की एक जूनियर डॉक्टर वैष्णवी कुमार की खुदकुशी और कर्मचारियों द्वारा उसे तंग करने की जांच कराने की मांग की है। गिल ने बर्मिंघम में नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल ट्रस्ट की स्वतंत्र जांच कराने के लिए ब्रिटिश सरकार को पत्र लिखा है। इस अस्पताल को सरकार से वित्त पोषण प्राप्त है और डॉ. वैष्णवी (35) बर्मिंघम एजबैस्टन के इसी अस्पताल में काम करती थीं।
विज्ञापन
सांसद प्रीत कौर गिल ने डॉ. वैष्णवी कुमार की आत्महत्या का अपने पत्र में जिक्र करते हुए लिखा कि इस मामले की गत माह जांच के दौरान पता चला कि उसे काम पर अपमानित किया जाता था तथा वह घर आकर रोती थी। विपक्षी लेबर पार्टी की वरिष्ठ सांसद गिल ने कहा कि कुमार के संपर्क में रहे कई कर्मियों ने बताया कि एनएचएस अस्पताल में ‘मुंह बंद रखो या काम छोड़ दो’ की संस्कृति है।
विज्ञापन
गिल ने इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है, ताकि लोग खुद आगे आकर सबूत देने में सुरक्षित महसूस करें। यूएचबी ब्रिटेन के बड़े एनएचएस ट्रस्ट में से एक है, जो इलाके में कई अस्पतालों का प्रबंधन करता है।
विज्ञापन