{"_id":"62a47ab10f80785ebb388750","slug":"uk-minister-priti-patel-plan-to-fly-out-illegal-migrants-to-rwanda-gets-court-nod","type":"story","status":"publish","title_hn":"Illegal Migrants: प्रीति पटेल की अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की योजना मंजूर, कोर्ट ने कहा- इससे सभी का भला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Illegal Migrants: प्रीति पटेल की अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की योजना मंजूर, कोर्ट ने कहा- इससे सभी का भला
Sat, 11 Jun 2022 04:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:51 PM IST
सार
प्रीति पटेल ने कह कि मैं अपने पक्ष में अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी विश्व-अग्रणी प्रवासन साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी।
विज्ञापन
प्रीति पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल की अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की नई योजना को मंजूरी मिल गई है। दरअसल, लंदन में उच्च न्यायालय ने इस योजना के तहत पहली उड़ान के लिए अपनी अनुमति दे दी है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला किया।
विज्ञापन
अदालत के फैसले को लेकर प्रीति पटेल ने कह कि मैं अपने पक्ष में अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी विश्व-अग्रणी प्रवासन साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी। अदालत का फैसला आने के बाद उन्होंने कहा कि लोग कानूनी चुनौतियों के माध्यम से अपने पुनर्वास को रोकने की कोशिश करना जारी रखेंगे, लेकिन हम अवैध रूप से ब्रिटेन में घुसने से रोकेंगे, और ऐसा करने वालों को रवांडा भेजेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल, ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वाले अप्रवासियों को एक वापस रवांडा भेजने के लिए नई आव्रजन नीति लेकर आई थीं। हालांकि, उनकी इस योजना की काफी आलोचना भी हुई। आलोचकों ने इस मामले में कोर्ट में भी उन्हें चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद अपने फैसले में न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोनाथन स्विफ्ट ने स्वीकार किया कि गृह सचिव के आव्रजन निर्णयों को लागू होने के पीछे एक भौतिक सार्वजनिक हित है।
गौरतलब है कि यूके सरकार ने रवांडा के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक, यूके में रह रहे अवैध अप्रवासियों और शरण चाहने वालों को यूके सरकार रवांडा भेजेगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य, लोगों को ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोकना है।