फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK media watchdog Ofcom fine controversial Islamic preacher Zakir Naiks Peace TV for hate speech

ब्रिटेन के मीडिया वाचडॉग ने जाकिर नाइक के चैनल पर लगाया पौने दो करोड़ का जुर्माना

Sun, 17 May 2020 01:23 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 May 2020 01:23 PM IST
सार

  • ब्रिटेन ने जाकिर नाइक के चैनल पीस टीवी और पीस टीवी उर्दू पर तीन लाख पाउंड का जुर्माना लगाया है।
  • नाइक के टीवी कार्यक्रमों को हत्या के लिए भड़काने और नफरत फैलाने वाले भाषण का दोषी पाया गया है।
  • नाइक भारत में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और धनशोधन के मामले में वांछित है।

विज्ञापन
UK media watchdog Ofcom fine controversial Islamic preacher Zakir Naiks Peace TV for hate speech
इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक (फाइल फोटो)

विस्तार

विवादित इस्लामिक उपदेशक और भारत के भगोड़े जाकिर नाइक के चैनल पीस टीवी और पीस टीवी उर्दू पर ब्रिटेन ने तीन लाख पाउंड (लगभग पौने दो करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ब्रिटेन की मीडिया वाचडॉग ऑफकोम ने देश में अपने प्रसारणों के जरिए हत्या के लिए भड़काने और नफरत फैलाने वाले भाषण का दोषी पाने के बाद लगाया है।

विज्ञापन


संचार सेवाओं के लिए ब्रिटेन के नियामक ने प्रसारण संबंधी उसके नियम तोड़ने पर पीस टीवी उर्दू के लाइसेंस धारकों पर दो लाख पाउंड और पीस टीवी पर एक लाख पाउंड का जुर्माना लगाया है। नियामक ने कहा, 'हमारी जांच में यह पाया गया है कि पीस टीवी उर्दू और पीस टीवी पर प्रसारित कार्यक्रमों में नफरत फैलाने वाले भाषण और अत्यधिक आपत्तिजनक विषयवस्तु दिखाई गई है। इससे अपराध भड़कने की भी आशंका थी।'
विज्ञापन


ऑफकॉम ने एक बयान में कहा, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह सामग्री प्रसारण संबंधी हमारे नियमों का पालन करने में गंभीर असफलताओं को दर्शाती है और इसके लिए जुर्माना लगाए जाने की आवश्यकता है। ऑफकॉम ने प्रसारण संबंधी हमारे नियम तोड़ने पर पीस टीवी उर्दू के पूर्व लाइसेंस धारकों पर दो लाख पाउंड और पीस टीवी पर एक लाख पाउंड का आज जुर्माना लगाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीस टीवी पर ‘लॉर्ड प्रोडक्शन लिमिटेड’ का मालिकाना हक है और पीस टीवी उर्दू का लाइसेंस ‘क्लब टीवी’ के पास है। दोनों की मूल कंपनी ‘यूनिवर्सल ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड’ है जिसका मालिक 54 साल का नाइक  है।

विवादित इस्लामिक प्रचारक नाइक घृणा फैलाने वाले भाषणों से कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और धनशोधन के मामले में भारत में वांछित है। वह 2016 में भारत से मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थायी निवास की अनुमति मिल गई थी।


भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए पिछले सप्ताह मलेशिया सरकार से औपचारिक रूप से अनुरोध किया था। उसके ‘‘आपत्तिजनक व्यवहार’’ के कारण 2010 में ब्रिटेन में उसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अपनी रिपोर्ट में ऑफकॉम का कहना है कि जुलाई 2019 में प्रसारित कार्यक्रम किताब उत त्वाहीद में जादूगरों को दंड देने पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed