फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK lawmaker Neil Parish resigns after viewing pornography in House of Commons may be jailed 56 lawmakers are accused of sexual misconduct

ब्रिटेन: पोर्न देखने पर सांसद पद छोड़ने वाले नेल को हो सकती है जेल, 56 सांसदों पर हैं यौन दुर्व्यवहार के आरोप

Mon, 02 May 2022 02:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 May 2022 02:10 AM IST
सार

घरेलू दुर्व्यवहार से बचाव संबंधी लेबर पार्टी के छाया मंत्री जैस फिलिप के मुताबिक, दो बार पोर्न देखने की पारिश की स्वीकारोक्ति उन्हें ब्रिटेन के अशोभनीय चित्रण (नियंत्रण) कानून, 1981 के तहत दोषी साबित करती है। इसमें उन्हें दो साल तक जेल हो सकती है।

विज्ञापन
UK lawmaker Neil Parish resigns after viewing pornography in House of Commons may be jailed 56 lawmakers are accused of sexual misconduct
नेल पारिश। - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में पोर्न देखने की बात स्वीकार कर इस्तीफा देने वाले सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी के 65 वर्षीय नेल पारिश की समस्याएं बढ़ने के आसार हैं। विपक्षी लेबर पार्टी की चली तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। इस प्रकरण से सांसदों के आचरण का मामला गर्मा गया है।

विज्ञापन

 
घरेलू दुर्व्यवहार से बचाव संबंधी लेबर पार्टी के छाया मंत्री जैस फिलिप के मुताबिक, दो बार पोर्न देखने की पारिश की स्वीकारोक्ति उन्हें ब्रिटेन के अशोभनीय चित्रण (नियंत्रण) कानून, 1981 के तहत दोषी साबित करती है। इसमें उन्हें दो साल तक जेल हो सकती है।
विज्ञापन


पारिश के खिलाफ उन्हीं की पार्टी की दो महिला सांसदों ने बैठक के दौरान पोर्न देखने की शिकायत की थी। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, तीन मंत्रियों समेत 56 ब्रिटिश सांसदों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे होयेल ने भी सख्त कार्रवाई का समर्थन करते हुए सांसदों के लिए आचार संहिता बनाने का आह्वान किया है, ताकि संसद को काम करने की सुरक्षित और समावेशी जगह बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इस सप्ताह के शुरू में ही लेबर पार्टी के सांसद लियाम बेर्न को कार्यालय संबंधी विवाद में पूर्व सहायक के साथ दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया था। उसे धमकाने के लिए उन्हें दो दिन के लिए सदन से निलंबित भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed