{"_id":"692ddac46c327d5399099628","slug":"uk-indian-student-vijay-kumar-murdered-in-britain-family-pays-emotional-tribute-police-step-up-probe-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में भारतीय छात्र विजय कुमार की की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने दी श्रद्धांजलि; पुलिस की जांच तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में भारतीय छात्र विजय कुमार की की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने दी श्रद्धांजलि; पुलिस की जांच तेज
Mon, 01 Dec 2025 11:43 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:43 PM IST
सार
ब्रिटेन के वॉर्सेस्टर में भारतीय छात्र विजय कुमार की हत्या मामले में वेस्ट मर्सिया पुलिस ने उनका नाम सार्वजनिक करते हुए जानकारी देने की अपील दोहराई है। हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले विजय के परिवार ने भावुक श्रद्धांजलि साझा की और भारत सरकार से मदद की मांग उठी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे 30 वर्षीय भारतीय छात्र विजय कुमार श्योराण की हत्या से उनके परिवार और समुदाय में गहरी शोक की लहर है। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से उनकी पहचान जारी करते हुए परिवार की भावुक श्रद्धांजलि साझा की और मामले से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी देने की अपील दोहराई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पिछले मंगलवार को वॉर्सेस्टर के बारबॉर्न रोड पर विजय गंभीर हालत में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या के शक में गिरफ्तार किए गए पांच लोग फिलहाल जमानत पर हैं, जबकि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
परिवार ने कहा- विजय ऊर्जा, खुशी और हंसी का दूसरा नाम था
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के जग्रामबास गांव के रहने वाले विजय को परिवार ने एक ऐसे इंसान के रूप में याद किया, जिसकी मौजूदगी से हर कमरे में रोशनी फैल जाती थी। परिवार द्वारा जारी बयान में कहा विजय हमारे जीवन में ऊर्जा, खुशी और हंसी लेकर आया। वह जहां भी जाता, माहौल को खुशनुमा बना देता। कठिन परिस्थितियों में भी उसका मनोबल अटूट रहता था। वह दिल से जीने वाला इंसान था। परिवार ने आगे कहा उसका हर छोटा कदम, उसकी हर मुस्कान, उसकी हर दया हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। उसकी असमय मौत ने हमारे जीवन में एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग: महायुति बनाम एमवीए की सीधी टक्कर, 264 स्थानीय निकायों में कांटे की जंग
पुलिस की अपील- किसी के पास भी जानकारी हो तो सामने आए
वेस्ट मर्सिया पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ली होलहाउस ने कहा कि उनकी टीम घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों में हमने कई अहम सुराग जुटाए हैं। लेकिन हमें और जानकारी की जरूरत है। जो भी व्यक्ति घटना के बारे में कुछ जानता हो, वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। होलहाउस ने यह भी बताया कि पुलिस की टीम सप्ताहांत में भी बारबॉर्न रोड पर मौजूद रही और समुदाय को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Pollution: क्या वायु प्रदूषण से मुक्ति पाना संभव है? सर्वोच्च न्यायालय की फटकार से जागेंगी एजेंसियां?
विधायक ने केंद्र सरकार से की मदद की अपील
चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने सोशल मीडिया पर विजय की मौत पर दुख जताया और भारत सरकार से परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा हम मांग करते हैं कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए और जांच पारदर्शी और समयबद्ध हो ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।