{"_id":"634ee2b9f6f9b20b7c288c10","slug":"uk-indian-origin-sushil-wadhwani-on-the-advisory-council-to-the-british-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारतीय मूल के सुशील वाधवानी ब्रिटिश वित्त मंत्री की सलाहकार परिषद में, 30 साल से ज्यादा का अनुभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: भारतीय मूल के सुशील वाधवानी ब्रिटिश वित्त मंत्री की सलाहकार परिषद में, 30 साल से ज्यादा का अनुभव
Tue, 18 Oct 2022 11:00 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:00 PM IST
सार
परिषद के बाकी तीन सदस्य एलीमेंटं कैपिटल के गेर्टजन विल्घे, ब्लैक रॉक के रूपर्ट हैरीसन और जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट के कारेन वार्ड हैं।
विज्ञापन
Jeremy Hunt
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने अपनी नई आर्थिक सलाहकार परिषद में भारतीय मूल के निवेश विशेषज्ञ सुशील वाधवानी समेत चार लोगों को शामिल किया है। परिषद लगातार बैठकें करती है और सरकार को स्वतंत्र सलाह उपलब्ध कराती है। पीजीआईएम वाधवानी एसेट मैनेजमेंट फर्म के मुख्य निवेश अधिकारी और प्रमुख सुशील वाधवानी को 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
परिषद के बाकी तीन सदस्य एलीमेंटं कैपिटल के गेर्टजन विल्घे, ब्लैक रॉक के रूपर्ट हैरीसन और जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट के कारेन वार्ड हैं। ये सभी ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स में इसकी जानकारी देते हुए हंट ने कहा कि आर्थिक विशेषज्ञों का इस समूह की सलाह अमूल्य होगी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन पर हमले के बाद विश्व के सामने आर्थिक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में ब्रिटेन की आर्थिक स्थिरता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन