{"_id":"64e4814b408f6fe47d04ed53","slug":"uk-indian-origin-man-prosecuted-for-working-on-illegal-licence-security-supervisor-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: पब में बिना लाइसेंस सिक्योरिटी का काम करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति पर चलेगा मुकदमा, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: पब में बिना लाइसेंस सिक्योरिटी का काम करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति पर चलेगा मुकदमा, जुर्माना भी लगाया
Tue, 22 Aug 2023 03:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:05 PM IST
सार
जुर्माना लगने के बाद विक्रमजीत अब सिक्योरिटी सुपरवाइजर के तौर पर काम नहीं कर पाएगा क्योंकि अब उसका आपराधिक रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
ब्रिटेन में स्थित एक पब में अवैध लाइसेंस के आधार पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर का काम करने पर एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर मुकदमा चलेगा। आरोपी की पहचान विक्रमजीत शर्मा के रूप में हुई है जो ब्रिटेन के पश्चिमी मिडलैंड्स के वूरस्टर स्थित पब में काम करता था। विक्रमजीत शर्मा को बीते साल नवंबर एक नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया था। विक्रमजीत पर आरोप है कि वह अवैध लाइसेंस के आधार पर पब में नौकरी कर रहा था।
अब विक्रमजीत शर्मा पर कोर्ट ने 250 पाउंड का जुर्माना लगाया है। साथ ही विक्रमजीत को पीड़ित सरचार्ज के 100 पाउंड का भी भुगतान करना होगा। अभियोग के खर्च के तौर पर भी विक्रमजीत शर्मा को 1663 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। खबर के अनुसार, विक्रमजीत का लाइसेंस सितंबर 2022 में ही निरस्त कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद विक्रमजीत ने पब में उसी अवैध लाइसेंस के आधार पर काम करना जारी रखा।
वहीं जुर्माना लगने के बाद विक्रमजीत अब सिक्योरिटी सुपरवाइजर के तौर पर काम नहीं कर पाएगा क्योंकि अब उसका आपराधिक रिकॉर्ड बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि शर्मा को कई बार उसका लाइसेंस निरस्त होने की सूचना दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उसने अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया। वहीं विक्रमजीत का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका लाइसेंस खत्म कर दिया गया है।