{"_id":"627e6d9d0c7abb7180207c5f","slug":"uk-imposed-sanctions-on-former-wife-and-mistress-of-vladimir-putin-over-russian-attack-on-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके की कार्रवाई: रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का नया दौर, पुतिन की पूर्व पत्नी और कथित प्रेमिका को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूके की कार्रवाई: रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का नया दौर, पुतिन की पूर्व पत्नी और कथित प्रेमिका को बनाया निशाना
Fri, 13 May 2022 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 May 2022 08:09 PM IST
सार
यूके ने पुतिन के उन परिजनों और मित्रों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया है, जिन्हें पुतिन ने वफादारी के बदले महत्वपूर्ण पद और संपत्ति दी हुई है।
विज्ञापन
UK Foreign Minister Liz Truss
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के ताजा दौर में यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने पूर्व जिम्नास्ट व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका और पुतिन की पूर्व पत्नी ल्युडमिला ओचेरेत्नाया को निशाना बनाया है। व्लादिमीर पुतिन और ल्यूडमिला का तलाक साल 2004 में हुआ था।
यूके की विदेश सचिव लिज ट्रस ने शुक्रवार को पुतिन के उन परिजनों और मित्रों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया, जिन्हें पुतिन ने वफादारी के बदले महत्वपूर्ण पद और संपत्ति दी हुई है।
इसे लेकर यूके के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुतिन अपने परिवार, बचपन के मित्रों और कुछ चयनित कुलीनों के नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन्हें पुतिन के शासन से फायता मिलता है। ट्रस ने कहा कि यूके उन लोगों पर प्रतिबंध लगाता रहेगा जो यूक्रेन पर पुतिन की आक्रामकता का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें सेवानिवृत्त जिम्नास्ट अलीना काबाएवा भी शामिल हैं। उन्हें पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। अलीना पुतिन के यूनाइटेड रूस के लि डिप्टी ड्यूमा रह चुकी हैं। इसके अलावा इगोर पुतिन को भी यूके ने निशाना बनाया है जो राष्ट्रपति के रिश्तेदार हैं।