फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Home Minister Braverman vows full force of law against Leicester thuggery

Leicester Riots: लिस्टर हिंसा पर ब्रिटेन की गृहमंत्री ने दिया आश्वासन, कहा- दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Fri, 23 Sep 2022 05:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 05:13 PM IST
सार

लिस्टर के दौरे के बाद ब्रेवरमैन ने अपने ट्वीट में लिखा- मैंने लिस्टर के पुलिस अधिकारियों, अस्थायी मुख्य कांस्टेबल और समुदाय के नेताओं से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा व सद्भाव बहाल करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की। 

विज्ञापन
UK Home Minister Braverman vows full force of law against Leicester thuggery
लिस्टर के पुलिस अधिकारी के साथ ब्रिटेन की गृहमंत्री - फोटो : ट्विटर/सुएला ब्रेवरमैन

विस्तार

सांप्रदायिक हिंसा के बाद ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने लिस्टर शहर का दौरा किया और वहां के पुलिस अधिकारियों, हिंदू व मुस्लिम समुदाय के नेताओं से बात की। गृहमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन हिंसक झड़पों के पीछे के दोषियों को कानूनों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ब्रेवरमैन को पुलिस प्रमुख, स्थानीय मंदिरों और मस्जिदों के नेताओं ने अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद 47 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। पिछले महीने के अंत में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद से समुदायों में तनाव शुरू हो गया था। यह तनाव इस हफ्ते के अंत तक जारी रहा। नई लिज ट्रस सरकार में सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री हैं। 
विज्ञापन


लिस्टर के दौरे के बाद ब्रेवरमैन ने अपने ट्वीट में लिखा- मैंने लिस्टर के पुलिस अधिकारियों, अस्थायी मुख्य कांस्टेबल और समुदाय के नेताओं से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा व सद्भाव बहाल करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे। समुदायों व पुलिस के समर्थन के लिए मैं वह सब कुछ करूंगी, जो मैं कर सकती हूं। ब्रेवरमैन ने आगे कहा, जिन लोगों ने हमारी सड़कों पर अव्यवस्था फैलाई है, उन्हें कानूनों की ताकत का सामना करना पड़ेगा। मैं उन सभी बहादुर पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने हमें सुरक्षित रखा। 

इस सप्ताह के शुरुआत में बर्गिंघम के स्मेथविक इलाके में एक मंदिर के बाहर नकाबपोशों ने प्रदर्शन किया था। इसको लेकर गृहमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रमुक से भी बात की है और वहां की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 


उन्होंने कहा, मैंने आज मिडलैंड्स पुलिस के मुख्य कांस्टेबल डेव थॉम्पसन से भी बात की है। मैं स्थिति की निगरानी करना जारी रखूंगी और पुलिस को उनके विशेष प्रबंधन के लिए धन्यवाद देती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed