{"_id":"60d78d09f4cfa043947ebb27","slug":"uk-health-minister-matt-hancock-resigns-after-breaking-covid-rules-with-affair-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा
Sun, 27 Jun 2021 01:54 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:54 AM IST
सार
- ब्रिटेन में स्वास्थ्य मंत्री को कोविड नियम तोड़ना पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा
- अपने सहयोगी सांसद जिना कोलाडैंगलो का चुंबन लेकर तोड़ा था कोविड नियम
विज्ञापन
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने दिया इस्तीफा
- फोटो : फेसबुर/मैट हैनकॉर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री मैट हैनकॉक ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी एक नजदीकी सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड-19 नियमों को तोड़ा था जिसके बाद से उन पर त्यागपत्र देने का दबाव था।
विज्ञापन
हैनकॉक ने चुंबन लेने की बात स्वीकार की थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को लिखे पत्र में हैनकॉक ने कहा कि सरकार उन लोगों की ऋणी है जिन्होंने इस महामारी में बहुत कुछ खोया है। इसके साथ ही मंत्री ने घर से बाहर रहने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर दोबारा माफी मांगी।
विज्ञापन
ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में हैनकॉक ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा सौंपने गया था।' उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि इस देश में सभी ने बहुत कुछ खोया है और हमारे जैसे लोग जो नियम बनाते हैं उन्हें इसका पालन करना चाहिए, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।'
विज्ञापन
इससे पहले 42 वर्षीय कंजर्वेटिव नेता को सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त चित्र में अपने कार्यालय में सांसद जिना कोलाडैंगलो (43) का चुंबन लेते हुए देखा गया था। कोलाडैंगलो हैनकॉक की पुरानी मित्र और सहयोगी हैं।
मैट हैनकॉक ने उनके साथ शीर्ष सहयोगी को गले लगाने और किस करने की तस्वीर लीक होने के बाद माफी भी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा मैंने लोगों को निराश किया है और मुझे इसका बहुत खेद है। उन्होंने कहा मैं देश को इस महामारी से बाहर निकालने के लिए काम पर केंद्रित हूं और इस निजी मामले पर अपने परिवार के लिए निजता बरतने का आभारी रहूंगा।
ये है मामला
दरअसल, मैट हैनकॉक ने अपनी सहकर्मी जीना कोलाडांगेलो को दफ्तर में ही किस कर लिया। मुसीबत यह हुई कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई और वीडियो क्लिप के रूप में मीडिया तक पहुंच गई।
ब्रिटिश मीडिया में वायरल एक वीडियो में 42 साल के मैट हैनकॉक 43 साल की सहकर्मी जीना कोलाडांगेलो को गले लगाते और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हैनकॉक ने कोलाडांगेलो को पिछले साल अपना अवैतनिक सलाहकार बनाया था। कोलाडांगेलो करोड़पति हैं और लॉबिस्ट के रूप में सक्रिय रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो छह मई का है। सीसीटीवी में दर्ज समय के अनुसार यह व्हाइट हॉल कार्यालय के बाहर गलियारे में करीब तीन बजे के आसपास का है। हैनकॉक ने यह हरकत तब की जब ब्रिटेन में कोरोना की वजह से सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक संपर्क पर प्रतिबंध था। चूंकि यह छह मई है और तब पाबंदियां लागू थीं, इसलिए भी स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल उठे थे।
स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले एक व्हिसलब्लोअर ने ब्रिटेन के एक अखबार को बताया कि इस जोड़ी का एक साथ क्लिनिक था। मैट हैनकॉक ने इसे गुप्त रखने की कोशिश की लेकिन हर कोई जानता है कि इस तरह की इमारत के अंदर क्या होता है। यह अनैतिक था।
हालांकि ब्रिटने के परिवहन मंत्री ग्रांट शॉप्स का कहना है कि यह निजी मामला है। बता दें, हैनकॉक की शादी 15 साल पहले हो चुकी है और उनके तीन बच्चे हैं। जबकि लॉबिस्ट जीना कोलाडांगेलो कारोबारी ओलिवर ट्रेस की पत्नी हैं। वह 'ओलिवर बोनास' के मालिक हैं। उधर, हैनकॉक ने मामले में माफी मांग कर पटाक्षेप करने का प्रयास किया है।