फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK government gives relaxation in IHS, doctors of Indian origin welcomed

ब्रिटेन सरकार ने दी आईएचएस में छूट, भारतीय मूल के डॉक्टरों ने किया स्वागत

Fri, 02 Oct 2020 03:32 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Oct 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
UK government gives relaxation in IHS, doctors of Indian origin welcomed
बोरिस जॉनसन - फोटो : social media

ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को विदेशी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों द्वारा भुगतान किए जाने वाले आव्रजन स्वास्थ्य अधिभार (आईएचएस) के लिए एक नई छूट और प्रतिपूर्ति योजना का विवरण दिया। इसको पहले अनुचित करार दिया गया था और इससे हजारों भारतीय डॉक्टर प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन


आईएचएस छह महीने से अधिक वक्त के लिए ब्रिटेन में काम, पढ़ाई या पारिवारिक वीजा पर आए व्यक्ति को ब्रिटिश नागरिक की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की सुविधा प्रदान करता है। अब इस महीने से इसे 400 पाउंड से बढ़ाकर 624 पाउंड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के बाद लगे मई में लॉकडाउन में ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस मुद्दे पर संसद में घोषणा की थी कि एनएचएस सीमा पर पहले से ही योगदान करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को अधिभार से छूट दी जाएगी। यूके के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा कि अब हम अपने वादे को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिपूर्ति योजना से उन लोगों को फायदा होगा, जिन्होंने इस साल हमें कोविड-19 से बचाने के लिए बहुत कुछ दिया है, क्योंकि उन्होंने आईएचएस प्रतिपूर्ति योजना का विवरण निर्धारित किया है। कई वर्षों से अनुचित अधिभार के खिलाफ अभियान चला रहे ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (बीएपीआईओ) ने इस फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed