{"_id":"62ac52d117aac83512133821","slug":"uk-government-approves-us-request-to-extradite-wikileaks-founder-julian-assange-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Julian Assange Extradite: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को झटका, ब्रिटेन ने अमेरिका प्रत्यर्पण की गुजारिश मानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Julian Assange Extradite: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को झटका, ब्रिटेन ने अमेरिका प्रत्यर्पण की गुजारिश मानी
Fri, 17 Jun 2022 04:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Julian Assange
- फोटो : ANI
ब्रिटेन सरकार ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण के अमेरिकी अनुरोध को मंजूरी दी। हालांकि वह इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गृह मंत्री प्रीति पटेल ने प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे पहले ब्रिटेन की कोर्ट ने अप्रैल में व्यवस्था दी थी कि असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
विज्ञापन
गृह विभाग ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की अदालतों ने यह नहीं पाया है कि असांजे का प्रत्यर्पण किसी भी न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। अमेरिका प्रत्यर्पण से बचने के लिए असांजे की वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई में यह एक बड़ा फैसला है। हालांकि, असांजे के पास अब भी मौका है, उनके पास इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के एक न्यायाधीश ने अप्रैल में असांजे के प्रत्यर्पण को मंजूरी देते हुए अंतिम निर्णय सरकार पर छोड़ दिया था। यह निर्णय ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय तक पहुंची कानूनी लड़ाई के बाद आया।
विज्ञापन
अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि असांजे ने गोपनीय राजनयिक केबल और सैन्य फाइल चुराने में अमेरिकी सेना के खुफिया विश्लेषक चेल्सी मैनिंग की मदद की, जिन्हें बाद में विकीलीक्स ने प्रकाशित किया, जिससे लोगों का जीवन जोखिम में पड़ गया।