फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk election results rishi sunak says sorry on conservative party lost by labour keir starmer

UK Polls: 'माफी मांगता हूं', चुनाव नतीजों में करारी हार के बाद ऋषि सुनक का पहला बयान; इस्तीफे का भी एलान किया

Fri, 05 Jul 2024 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

ऋषि सुनक ने कहा कि 'लेबर पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल की है और मैंने कीर स्टार्मर को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित हो जाएगी।'

विज्ञापन
uk election results rishi sunak says sorry on conservative party lost by labour keir starmer
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन चुनाव में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन तस्वीर लगभग साफ हो गई है। लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज होने जा रही है और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। मौजूदा पीएम ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। साथ ही उन्होंने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई भी दी है। 
विज्ञापन


ऋषि सुनक ने ली हार की जिम्मेदारी
अभी तक लेबर पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 81 सीटों पर जीती है। चुनाव नतीजों पर ऋषि सुनक ने अपने संसदीय क्षेत्र रिचमंड और नॉर्दर्न एलर्टन में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं माफी मांगता हूं और इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।' ऋषि सुनक ने कहा कि 'लेबर पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल की है और मैंने कीर स्टार्मर को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित हो जाएगी।'
विज्ञापन


सुनक ने कहा कि 'मैं कंजर्वेटिव पार्टी के कई अच्छे, मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं, जो आज रात अपनी कोशिशों, अपने स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हार गए। मुझे इसका दुख है। मैंने बतौर प्रधानमंत्री अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की। अब मैं लंदन जाऊंगा, जहां मैं प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से पहले आज रात के परिणाम के बारे में और अधिक बताऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




कीर स्टार्मर बोले- लोग बदलाव चाहते हैं
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने चुनाव नतीजों को लेकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि 'देश के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं और दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है।' होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीटों से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा कि 'चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा। मैं आपके लिए बोलूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपकी लड़ाई लड़ूंगा। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed