{"_id":"5dd6c3ce8ebc3e54d031f793","slug":"uk-election-labor-party-election-manifesto-apologize-for-massacre-in-jallianwala-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर पार्टी का एलान, चुनाव जीते तो जलियांवाला नरसंहार पर भारत से मांगेंगे माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लेबर पार्टी का एलान, चुनाव जीते तो जलियांवाला नरसंहार पर भारत से मांगेंगे माफी
Fri, 22 Nov 2019 04:59 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Nov 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 100 साल पहले अमृतसर में जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगने सहित देश के औपनिवेशिक अतीत की जांच करवाने का संकल्प जताया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इस नरसंहार के 100 साल होने पर औपनिवेशिक काल में हुई इस बर्बर घटना के लिए गहरा अफसोस जताया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी थी। 107 पन्नों के घोषणापत्र ‘इट्स टाइम फोर रीयल चेंज’ को लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने पेश किया।
विज्ञापन
पार्टी ने इसमें आगे बढ़ने और माफी मांगने का संकल्प जताया है। दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि लेबर पार्टी ब्रिटेन के ‘अतीत में हुए अन्याय’ की जांच के लिए एक न्यायाधीश के नेतृत्व वाली समिति बनाएगी। इसके अलावा ऑपरेशन ब्लूस्टार में देश की भूमिका की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
इस घोषणापत्र के उप शीर्षक प्रभावी कूटनीति में कहा गया है कि हम जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए औपचारिक माफीनामा जारी करेंगे और ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में ब्रिटेन की भूमिका की समीक्षा करेंगे।
वर्ष 2014 में ब्रिटेन सरकार के सार्वजनिक हुए दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के घुसने के पहले भारतीय सुरक्षा बलों को ब्रिटिश सेना ने सलाह दी थी। ब्रिटेन के कुछ सिख समूह वर्षों से मांग कर रहे हैं कि सार्वजिनक जांच होनी चाहिए कि किस तरह की सलाह दी गयी थी।