फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK detects 16 cases of new Covid19 strain

Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर जारी, और 16 लोग हुए संक्रमित

Sat, 06 Mar 2021 10:20 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
UK detects 16 cases of new Covid19 strain
कोरोना का नया रूप - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां कोरोना के खतरनाक स्वरूप से 16 लोग और संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह नया स्ट्रेन पहले ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी पाया जा चुका है।

विज्ञापन


इस पर पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना का नया रूप (B.1.1.318) पहली बार 15 फरवरी को पहचाना गया था और यह भी पुष्टि की गई थी कि इसकी उत्पत्ति ब्रिटेन में हुई थी। पीएचई ने बताया कि इसकी जांच के बाद पता चला कि इसके नए रूप में E484K म्यूटेशन शामिल था जो कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट के समान ही है।
विज्ञापन


भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन से अब तक 240 संक्रमित
भारत में भी अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जो कोरोना के इस खतरनाक स्वरूप के चपेट में आ चुके हैं। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और पहले से नौ गुना तेजी से फैलने वाला है। यूके, ब्राजील और अमेरिका में यह तेजी से फैल रहा है। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed