{"_id":"604309c78ebc3e58ff462456","slug":"uk-detects-16-cases-of-new-covid19-strain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर जारी, और 16 लोग हुए संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर जारी, और 16 लोग हुए संक्रमित
Sat, 06 Mar 2021 10:20 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का नया रूप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां कोरोना के खतरनाक स्वरूप से 16 लोग और संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह नया स्ट्रेन पहले ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी पाया जा चुका है।
विज्ञापन
इस पर पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना का नया रूप (B.1.1.318) पहली बार 15 फरवरी को पहचाना गया था और यह भी पुष्टि की गई थी कि इसकी उत्पत्ति ब्रिटेन में हुई थी। पीएचई ने बताया कि इसकी जांच के बाद पता चला कि इसके नए रूप में E484K म्यूटेशन शामिल था जो कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट के समान ही है।
विज्ञापन
भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन से अब तक 240 संक्रमित
भारत में भी अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जो कोरोना के इस खतरनाक स्वरूप के चपेट में आ चुके हैं। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और पहले से नौ गुना तेजी से फैलने वाला है। यूके, ब्राजील और अमेरिका में यह तेजी से फैल रहा है। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन