फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scotland Yard probes Islamist terror link to British MPs fatal stabbing

ब्रिटेन में सांसद की हत्या: दफ्तर में घुसकर चाकू मारने वाले शख्स का इस्लामी कनेक्शन, पुलिस ने आतंकवाद की धाराएं लगाईं

Sat, 16 Oct 2021 09:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 16 Oct 2021 09:06 PM IST
सार

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने आरंभिक जांच में कहा कि हमला के सूत्र इस्लामिक आतंकवाद से जुड़ रहे हैं। लंदन में दो ठिकानों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Scotland Yard probes Islamist terror link to British MPs fatal stabbing
इंग्लैंड के एसेक्स में सांसद के साथ चाकूबाजी के बाद उनके दफ्तर के बाहर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में शुक्रवार को कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सर डेविड अमेस की एसेक्स में हुई हत्या की जांच में स्कॉटलैंड यार्ड इस्लामिक आतंकी कनेक्शन का पता लगा रही है। अमेस अपने क्षेत्र के कुछ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति अचानक उनके दफ्तर में घुस आया और उन पर चाकू से कई वार किए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ब्रिटिश पुलिस ने सांसद की हत्या को आतंकवादी घटना घोषित किया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सर डेविड अमेस की हत्या के मामले में इंग्लैंड के एसेक्स से गिरफ्तार सोमाली मूल के अली हार्बी अली(25) पर अब कठोर आतंकवाद अधिनियम लगाया गया है। स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद रोधी कमान अधिकारियों के पास संदिग्ध से इस अधिनियम के तहत पूछताछ करने का शुक्रवार तक का वक्त है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली को कुछ वर्ष पहले देश की आतंकवाद रोधी, कट्टरपंथ रोधी योजना में शामिल करने की अनुशंसा की गई थी लेकिन एमआई5 सुरक्षा सेवाओं ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। मैट्रोपॉलिटन पुलिस ने ने कहा कि घटनास्थल से गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने संसद के सदस्यों के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं की तत्काल समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि हत्या की घटना के बाद सांसदों को तत्काल’ सुरक्षा बदलने की पेशकश की जा रही है। उन्हें पुलिस के साथ अपना पता साझा करने को भी कहा गया है।

69 वर्षीय दिवंगत सांसद डेविड अमेस प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पार्टी के पुराने नेता थे। अमेस पहली बार 1983 में सांसद चुने गए थे। अमेस ने पशु संरक्षण के लिए कई अभियान चलाए थे। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसका आतंकवाद विरोधी दस्ता जांच का नेतृत्व कर रहा है। मामले में 25 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह सोमालिया मूल का माना जा रहा है। उसे दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स के एक पुलिस थाने में रखा गया है।

पीएम बोरिस जॉनसन व विपक्ष के नेता सर केयर स्टार्मर ने शनिवार सुबह मेथोडिस्ट चर्च जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।  काउंटर टेरेरिज्म पुलिस के वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक डीन हैडन ने इसे आतंकी घटना घोषित किया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने आरंभिक जांच में कहा कि हमला के सूत्र इस्लामिक आतंकवाद से जुड़ रहे हैं। लंदन में दो ठिकानों की जांच की जा रही है।
माना जा रहा है कि आरोपी ने अकेले ही हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने गवाहों  से वीडियो फुटेज के साथ जांच में मदद का आग्रह किया है। इस बीच, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने सांसदों की सुरक्षा की समीक्षा करने की घोषणा की है।


इससे पहले 2010 में लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन टिम्स पर भी इसी तरह का हमला किया गया था। इसके बाद 2016 में लेबर पार्टी के जोए कॉक्स पर भी फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed