फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK charity offers reward to trace driver who injured Indian-origin mother

UK: हिंट एंड रन मामले की जांच के लिए चैरिटी संस्था ने की इनाम की घोषणा, भारतीय मूल की महिला को मारी थी टक्कर

Tue, 17 Oct 2023 05:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था 'क्राइम स्टॉपर' ने पश्चिम लंदन में हिट एंड रन मामले की जांच में मदद के लिए मंगलवार को 5,000 पाउंड (करीब 5,06,893 भारतीय रुपये ) का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
UK charity offers reward to trace driver who injured Indian-origin mother
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था 'क्राइम स्टॉपर' ने पश्चिम लंदन में हिट एंड रन मामले की जांच में मदद के लिए मंगलवार को 5,000 पाउंड (करीब 5,06,893 भारतीय रुपये ) का इनाम देने की घोषणा की है। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के जासूसों की मदद करने वालों को यह इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि घटना फरवरी के महीने की एक दोपहर की है। भारतीय मूल की राजदीप कौर (37 वर्षीय) हाउंसलो में अपनी तेरह महीने की बेटी को प्राम (बच्चों को घुमाने वाली हाथ गाड़ी) में बैठा रहीं थीं, जैसे ही उन्होंने नॉर्थ हाइड लेन को क्रॉस किया, एक सिल्वर बीएमडब्ल्यू ने ट्रैफिक लाइन को ओवरटेक किया और उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि, प्राम बाल-बाल बच गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला कुछ दूरी तक हवा में ही उछलकर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें कुछ जानलेवा चोटें आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच का नेतृत्व कर रहीं डिटेक्टिव कांस्टेबल डेविना नैश ने कहा, यह बहुत ही परेशान करने वाला मामला है। शुक्र है कि कौर बच गईं, लेकिन उन्हें चोटें आईं हैं, जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देंगी। हालांकि, यह केवल सौभाग्य की बात है कि उनकी बेटी को भी कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'क्राइम स्टॉपर ने जानकारी के लिए इनाम की पेशकश की है और हमें उम्मीद है कि यह किसी को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगा।' उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि बीएमडब्ल्यू का ड्राइवर हाउंसलो इलाके का ही रहने वाला है, और इसलिए किसी से पता चल ही जाएगा कि वह कौन है।'  

उन्होंने आगे कहा, अगर आपके पास ड्राइवर या किसी अन्य चीज के बारे में जानकारी है जो पीड़ित के लिए न्याय सुनिश्चित कर सकती है, तो चैरिटी संस्था क्राइम स्टॉपर गारंटी देती है कि आप पूरी तरह से गुमनाम रहेंगे। वे फोन या अपनी वेबसाइट के माध्यम से साल के 365 दिन  24x7 उपलब्ध हैं। 

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस बात का भी संकेत दिया कि तीन फरवरी को हिट एंड रन के दौरान प्राम (टैक्सी) सड़क पर खड़ी रही, जिससे अन्य वाहनों के उससे टकराने की संभावना थी। पुलिस के जासूसों का कहना है कि बीएमडब्ल्यू घटनास्थल पर नहीं रुकी और ड्राइवर मदद के लिए आगे नहीं आया। आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया, और कौर को पैर की चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया। कौर कई महीनों तक अस्पताल में रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed