फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK celebrates Durga Puja parade on Thames and Diwali at Trafalgar Square

UK: लंदन के ‘ट्राफलगर स्क्वायर’ में हुआ दिवाली समारोह का आयोजन, टेम्स नदी में हुई अनूठी दुर्गा पूजा परेड

Mon, 10 Oct 2022 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

इस कार्यक्रम का आयोजन कराने वाले हेरिटेज बंगाल ग्लोबल (एचबीजी) लंदन में बंगाली लोगों का एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसने कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों की तर्ज पर दुर्गा पूजा परेड का आयोजन किया।

विज्ञापन
UK celebrates Durga Puja parade on Thames and Diwali at Trafalgar Square
लंदन में दिवाली-काली पूजा

विस्तार

भारत में जहां लोग रोशनी के त्योहार दीवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, ब्रिटेन की राजधानी लंदन में प्रवासी भारतीयों ने अपनी तरह की पहली दुर्गा पूजा परेड और ट्राफलगर स्क्वायर पर हेरिटेज बंगाल ग्लोबल और लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाया। शनिवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बिग बेन और लंदन आई जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर टेम्स नदी में नौकायन किया गया। इस नावों की परेड में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। वहीं, इस कार्यक्रम में भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके अलावा  यूके की रॉयल आर्मी और रॉयल एयर फोर्स के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन कराने वाले हेरिटेज बंगाल ग्लोबल (एचबीजी) लंदन में बंगाली लोगों का एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसने कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों की तर्ज पर दुर्गा पूजा परेड का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल नावों को पररंपरागत छोऊ और कुमारतुली की विभिन्न पूजा कलाकृतियों से सजाया गया था। पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सजाई गई नाव लंदन में मिनी बंगाल की झांकी दिखा रही थीं।  
विज्ञापन


एचबीजी ने अपने बयान में कहा कि इस साल टेम्स पर दुर्गा परेड और ट्राफलगर स्क्वायर पर दिवाली के बैक-टू-बैक कार्यक्रमों ने दुर्गा पूजा और बंगाल की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास में काफी मदद की है। इन कार्यक्रमों के जरिए कोलकाता को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गा पूजा दिए गए टैग को और मूर्त रूप देना चाहते हैं। जिससे की पूरी दुनिया को इसके बारे में जानकारी हो सके। बता दें कि पिछले साल यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित किया गया था।


मेयर सादिक खान के कार्यालय ने बताया कि दिवाली ऑन द स्क्वायर कार्यक्रम में पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु सहित भारत के अन्य हिस्सों के सांस्कृतिक विरासत को शामिल किया गया था। दिन भर चलने वाले उत्सव में योग और ध्यान, भजन और लाइव प्रदर्शन शामिल थे। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दोराईस्वामी ने लंदन के मेयर कार्यालय द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले समारोह में शानदार दिवाली उत्सव की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed