{"_id":"5f64fea75c9cb93f8461ce0a","slug":"uk-becomes-part-of-global-covax-initiative-for-manufacturing-and-distribution-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन कोविड-19 के टीके के निर्माण, वितरण के लिए ‘वैश्विक कोवैक्स पहल’ का हिस्सा बना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन कोविड-19 के टीके के निर्माण, वितरण के लिए ‘वैश्विक कोवैक्स पहल’ का हिस्सा बना
Sat, 19 Sep 2020 01:22 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के टीके की खोज, निर्माण और प्रभावी वितरण में तेजी लाने के उद्देश्य से ब्रिटेन की सरकार शुक्रवार को औपचारिक रूप से वैश्विक ‘कोवैक्स’ पहल से जुड़ गई।
विज्ञापन
ब्रिटेन के कारोबार मंत्री आलोक शर्मा ने कहा कि महामारी के खिलाफ तैयारी के लिए नवाचार गठबंधन (सीईपीआई) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अगुवाई वाली पहल से घातक वायरस के टीके की खोज प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
आलोक शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस का कारगर और सुरक्षित टीका तैयार करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास चल रहा है। वायरस के खिलाफ लड़ने की तैयारी को और बेहतर करने से सबका फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ब्रिटेन भी टीके की खोज,निर्माण और प्रभावी वितरण के लिए वैश्विक कोवैक्स पहल का हिस्सा होगा।
कोरोना वायरस का टीका तैयार करने, इसका निर्माण और वितरण के लिए कोवैक्स एक अंतराष्ट्रीय पहल है। इसके तहत 2021 के अंत तक एक अरब लोगों को कोविड-19 का टीका मुहैया कराया जाना है ।