फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Auction House Withdraws Naga Skull Sale After Nagaland Protest Latest News Update

UK: भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में नगा खोपड़ी की नीलामी रुकी; नगालैंड में विरोध प्रदर्शन के बीच लिया फैसला

Thu, 10 Oct 2024 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

‘19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति’ को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था। इसकी बिक्री को लेकर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विरोध जताया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बिक्री को रोकने में दखल की मांग की थी।

विज्ञापन
UK Auction House Withdraws Naga Skull Sale After Nagaland Protest Latest News Update
Neiphiu Rio - फोटो : X/@Neiphiu Rio

विस्तार

ब्रिटेन के एक नीलामी गृह ने बुधवार को अपने ‘नगा मानव खोपड़ी’ को ‘लाइव ऑनलाइन बिक्री’ की सूची से हटा लिया। उसने इस मुद्दे पर भारत के विरोध के बाद यह कदम उठाया। ऑक्सफोर्डशायर के टेस्ट्सवर्थ में स्वॉन नीलामी गृह के पास उसके ‘द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटीक्वेरियन बुक्स, मैनुस्क्रिप्ट्स एंड पेंटिंग्स’ के तहत दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों व अन्य अवशेषों का संग्रह है।

विज्ञापन


‘19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति’ को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था। इसकी बिक्री को लेकर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विरोध जताया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बिक्री को रोकने में दखल की मांग की थी। रियो ने अपने पत्र में लिखा, ब्रिटेन में नगा मानव खोपड़ी की नीलामी के प्रस्ताव की खबर ने सभी वर्ग के लोगों पर नकरात्मक असर डाला है क्योंकि हमारे लोगों के लिए यह बेहद भावनात्मक और पवित्र मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed