{"_id":"66e83ddbdf2b6031e1095f3d","slug":"uk-appoints-new-border-force-commander-to-tackle-illegal-migrants-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: खास विशेषता वाले नए बॉर्डर फोर्स कमांडर की तैनाती, जानें किस बड़ी समस्या से निपटना चाहते हैं पीएम स्टार्मर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: खास विशेषता वाले नए बॉर्डर फोर्स कमांडर की तैनाती, जानें किस बड़ी समस्या से निपटना चाहते हैं पीएम स्टार्मर
Mon, 16 Sep 2024 07:47 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:47 PM IST
सार
इंग्लिश चैनल को पार करके अवैध तरीके से ब्रिटेन में घुसने वालों से निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने नए सीमा बल कमांडर की तैनाती की है। जानकारी के मुताबिक खास विशेषता वाला ये अधिकारी देश में अवैध प्रवासियों को बढ़ावा देने वाले गिरोहों को खत्म करने का काम करेगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
- फोटो : X / @Keir_Starmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन ने सोमवार को एक नए सीमा बल कमांडर की नियुक्ति की, जिसके पास खास विशेषज्ञता है, जो इंग्लिश चैनल को पार करके देश में अवैध प्रवासियों के घुसने की बढ़ती समस्या से निपटने और इसमें मदद करने वाले गिरोहों को नष्ट करने का काम करेगा।
इटली की पीएम से गुर सीखेंगे स्टार्रमर!
बता दें कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी रोम की आधिकारिक यात्रा से ठीक पहले मार्टिन हेविट को नया सीमा प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। पीएम कीर स्टार्मर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता के लिए रोम जा रहे थे, ताकि इस क्षेत्र में देश की सफलताओं के बारे में जानकारी मिल सके। इसमें अवैध प्रवासियों को अल्बानिया भेजने की योजना भी शामिल है।
हादसे के बाद पीएम स्टार्मर ने लिया फैसला
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ये फैसला तब लिया जब एक दिन पहले फ्रांस से इंग्लैंड जाते समय इंग्लिश चैनल में प्रवासियों से भरी नाव के पलट जाने से हुए एक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। पीएम स्टारमर ने कहा- अब कोई नौटंकी नहीं। यह सरकार तस्करी करने वाले गिरोहों से निपटेगी जो सीमाओं के पार पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के जीवन का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मार्टिन हेविट की खास विशेषज्ञता इन गिरोहों को नष्ट करने, हमारे तटों की रक्षा करने और शरण प्रणाली में व्यवस्था लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रवर्तन के एक नए युग का नेतृत्व करेगी।
क्या है मार्टिन हेविट की खास विशेषज्ञता?
डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार, मार्टिन हेविट को राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख परिषद (एनपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में गंभीर अपराध से निपटने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है, उन्होंने सभी यूके पुलिस बलों में रणनीतिक समन्वय का नेतृत्व किया है और आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध प्रवास समेत प्रमुख सुरक्षा खतरों के लिए राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पद संभालने के बाद बोले मार्टिन हेविट
वहीं नए पद को संभालने के बाद मार्टिन हेविट ने कहा, लंबे समय से यूरोप के माध्यम से लोगों की तस्करी करने वाले आपराधिक गिरोहों ने लाभ के नाम पर हमारी सीमाओं का दुरुपयोग किया है, और वे निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। हम उन्हें खत्म कर देंगे, उन्हें न्याय के कटघरे में लाएंगे। खतरनाक आपराधिक तस्करी गिरोह छोटी नावों के जरिए लाखों कमा रहे हैं, हमारी सीमा सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन