फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK announces proposal of unlimited number of visas to top scientists

वैज्ञानिकों-शोधकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए ब्रिटेन ने की 'ग्लोबल टैलेंट वीजा' प्रस्ताव की घोषणा

Tue, 28 Jan 2020 05:38 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अमर उजाला
पीटीआई, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jan 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
UK announces proposal of unlimited number of visas to top scientists
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को भारत सहित दुनिया भर के शीर्ष वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और गणितज्ञों को आकर्षित करने के लिए ‘असीमित संख्या में’ त्वरित गति से वीजा देने के प्रस्ताव (फास्टट्रैक वीजा) की घोषणा की।

विज्ञापन


इस ‘ग्लोबल टैलेंट वीजा’ योजना के अगले महीने से लागू होने की उम्मीद है। इसके तहत विश्वभर में ब्रिटेन आने वाले योग्य लोगों की संख्या की कोई सीमा तय नहीं होगी। यह वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को यहां बसाने के लिए एक त्वरित मार्ग प्रदान करेगा।
विज्ञापन


वीजा परिवर्तन के लिए आव्रजन नियम इस गुरुवार को निर्धारित किए जाएंगे और 20 फरवरी को लागू होंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संकल्प लिया था कि ब्रिटेन वैज्ञानिकों को आकर्षित करने वाली जगह बनेगा जिसके बाद यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना से सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में खाली पड़े पदों को भरने के लिए डॉक्टरों व नर्सों को तत्काल वीजा दिए जाने का प्रस्ताव है। इसका लाभ भारतीय डॉक्टरों-नर्सों को सबसे ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है, जहां हर साल मेडिकल कॉलेजों से बड़ी संख्या में डॉक्टर और नर्स उत्तीर्ण होकर निकलते हैं। 


सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, एनएचएस पीपुल प्लान के तहत पूरे विश्व से क्वालिफाई डॉक्टरों, नर्सों और हेल्थ प्रोफेशनलों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में नौकरी का प्रस्ताव दिया जाएगा। इन सभी को ब्रिटेन आने के लिए फास्टट्रैक एंट्री, न्यूनतम वीजा शुल्क और समर्पित सहयोग की भी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed