{"_id":"6a5d96d19eaa23d244046860","slug":"uday-ruddaraju-appointed-openai-chief-technology-officer-compute-indian-origin-tech-leader-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uday Ruddaraju: कौन हैं उदय रुद्दाराजू? जो बने OpenAI के नए CTO; जानें क्यों छोड़ दी एलन मस्क की xAI कंपनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Uday Ruddaraju: कौन हैं उदय रुद्दाराजू? जो बने OpenAI के नए CTO; जानें क्यों छोड़ दी एलन मस्क की xAI कंपनी
Mon, 20 Jul 2026 09:17 AM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:17 AM IST
सार
भारतीय मूल के टेक विशेषज्ञ उदय रुद्दाराजू को ओपनएआई ने 'चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ), कंप्यूट' नियुक्त किया है। इससे पहले वे एलन मस्क की xAI में काम कर चुके है। अब वह कंपनी के बड़े कंप्यूटिंग प्रोजेक्ट्स संभालेंगे।
विज्ञापन
उदय रुद्दाराजू बने OpenAl के नए CTO
- फोटो : Uday Ruddaraju- LinkedIn/ अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के टेक अधिकारी उदय रुद्दाराजू को माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई में 'चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ), कंप्यूट' नियुक्त किया गया है। उदय ने लिंक्डइन पर इस नई जिम्मेदारी की जानकारी दी। वह पिछले साल जुलाई में ओपनएआई से जुड़े थे और कंपनी में उनका पहला साल बेहद शानदार रहा है।
उदय रुद्दाराजू की शिक्षा और करियर
उदय ने हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) की पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) में इंटर्नशिप की थी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। साल 2013 से 2018 तक उन्होंने ईबे (eBay) में काम किया और फिर रॉबिनहुड कंपनी से जुड़ गए। इसके बाद वह एक्सएआई और फिर ओपनएआई में आए।
एलन मस्क की कंपनी xAI में भी कर चुके हैं काम
उदय रुद्दाराजू पहले एलन मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई (xAI) में काम करते थे। पिछले साल एआई क्षेत्र में प्रतिभाओं और संसाधनों को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच मुकाबला काफी बढ़ गया था। इसी दौरान उदय एक्सएआई के उन मुख्य कर्मचारियों में शामिल थे, जिन्होंने कंपनी छोड़कर प्रतिद्वंद्वी ओपनएआई का हाथ थाम लिया था।
विज्ञापन
क्या हैं भविष्य की योजनाएं?
उदय ने बताया कि उनकी कंप्यूट टीम ने क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। टीम ने कंप्यूट, नेटवर्क, स्टोरेज और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में गहरे सिस्टम पर काम किया है। यह काम 'जीपीटी-5.6' जैसे नए और आधुनिक मॉडल को ट्रेन करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, चुनौतियां भी कठिन हो रही हैं। इसके लिए हर स्तर पर नए प्रयोग करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: क्या आईएसकेपी का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान?: तालिबान और बलूचिस्तान से क्या है कनेक्शन; रिपोर्ट में बड़ा दावा
दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूट ढांचा बनाने का लक्ष्य
उदय के अनुसार, ओपनएआई का लक्ष्य दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूट ढांचा तैयार करना है। इससे आधुनिक एआई तकनीक हर व्यक्ति और हर काम तक पहुंच सकेगी। आने वाले समय में कंपनी के पास एक बड़ा रोडमैप है। इसके तहत बड़े पैमाने पर डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम, हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर बनाने का काम किया जाएगा। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़े काम शामिल हैं। कंपनी इस काम के लिए बेहतरीन लोगों को नौकरी पर रख रही है।