{"_id":"69fd605dc52baf6e6609a69c","slug":"uae-reports-drone-missile-attack-as-iran-war-ceasefire-is-challenged-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel War: यूएई पर फिर हुआ मिसाइल और ड्रोन से हमला, ईरान युद्ध को लेकर लागू संघर्षविराम पर उठे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Israel War: यूएई पर फिर हुआ मिसाइल और ड्रोन से हमला, ईरान युद्ध को लेकर लागू संघर्षविराम पर उठे सवाल
Fri, 08 May 2026 09:32 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 08 May 2026 09:32 AM IST
सार
Iran Israel War: यूएई ने बताया कि शुक्रवार को मिसाइल और ड्रोन हमले हुए, जिन्हें उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया और किसी नुकसान की खबर नहीं है। उधर, अमेरिका ने कहा कि उसने होर्मुज क्षेत्र में अपने नौसैनिक जहाजों पर हुए ईरानी हमलों को नाकाम किया और जवाबी कार्रवाई की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
दुबई के एक हिस्से से निकलता धुंआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को उन पर एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए, जिन्हें वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। हमले में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफल एयर इंटरसेप्शन के बाद गिरे किसी भी मलबे या टुकड़ों के पास न जाएं, उनकी तस्वीरें न लें और उन्हें हाथ न लगाएं।
इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसेना के तीन जहाजों पर हुए ईरानी हमलों को रोक दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जो हमले के लिए जिम्मेदार थे।
सेंटकॉम ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसकी सेना ने बिना उकसावे के हुए ईरानी हमलों को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी हमले किए। सेंटकॉम ने कहा कि किसी भी जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और अमेरिकी बलों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि हिंसा के बावजूद संघर्षविराम अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें: यूएई पर फिर हुआ मिसाइल और ड्रोन से हमला, ईरान युद्ध को लेकर लागू संघर्षविराम पर उठे सवाल
आठ अप्रैल से लागू है अस्थायी संघर्षविराम
अमेरिका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को अस्थायी युद्ध विराम हुआ था, जो अभी तक बना हुआ है। पिछले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में दोनों देशों के बीच आमने-सामने की बातचीत में कोई समझौत नहीं हो सकता था। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए थे।