फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE President Sheikh Mohammed spoke to Turkish President and Korean Foreign Minister today

UAE: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने तुर्किये राष्ट्रपति से की बात, देश के 100वीं वर्षगांठ की दी बधाई

Mon, 30 Oct 2023 03:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू धाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू धाबी Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 03:22 AM IST
सार

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन के साथ भी फोन पर बात की। उन्होंने कोरियाई विदेश मंत्री के साथ मध्य पूर्व में चल रहे विकास और सभी नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
UAE President Sheikh Mohammed spoke to Turkish President and Korean Foreign Minister today
Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरत के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रविवार को तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दागन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने तुर्किये गणतंत्र के स्थापना की 100वीं वर्षगांठ की बधाई दी। साथ ही राष्ट्रपति ने तुर्किये के नागरिकों की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

यूएई के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच संबंधों की पुष्टि की। साथ ही दोनों देशों ने द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूत करने पर प्रतिबद्धता जताई। एर्दागन ने शेख मोहम्मद को बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा और यूएई की सराहना की। एर्दागन ने संयुक्त अरब अमीरात में निरंतर प्रगति और दोनों देशों के बीच संबंधों में और वृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कोरियाई विदेश मंत्री से भी की बात
इसके अलावा, यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन के साथ भी फोन पर बात की। उन्होंने कोरियाई विदेश मंत्री के साथ मध्य पूर्व में चल रहे विकास और सभी नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने क्षेत्र में तनाव कम करने और नागरिकों को मानवीय सहायता पर जोर दिया। दोनों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र में उग्रवाद और हिंसा को समाप्त करने के तरीकों की भी खोज की। शेख अब्दुल्ला और पार्क जिन ने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों से संबंधित कई विषयों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed