फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uae, non Muslims will also be able to marry with customs and traditions in Abu Dhabi according new law

नया कानून : अबू धाबी में अब गैर मुस्लिम भी अपने रीति-रिवाजों से कर सकेंगे शादी, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 08 Nov 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Nov 2021 06:26 AM IST
सार

गैर-मुस्लिम पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए अबू धाबी में एक नई अदालत की स्थापना की जाएगी, जो अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में काम करेगी।

विज्ञापन
uae, non Muslims will also be able to marry with customs and traditions in Abu Dhabi according new law
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुस्लिम बहुल्य राष्ट्र संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे गैर मुस्लिम लोगों के लिए वहां की सरकार ने खुशखबरी दी है। नए आदेश के अनुसार मुस्लिम से अलग धर्म के लोग अपने रीति-रिवाज से शादी कर सकेंगे। इसके लिए यूएई एक कानून लेकर आ रहा है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक अबू धाबी में रह रहे गैर मुस्लिमों को अब नए नागरिक कानून के तहत शादी, तलाक और बच्चे को गोद लेने की अनुमति दी जाएगी। अभी तक इस प्रमुख खाड़ी देश में शरिया कानून के तहत ही शादी की जा सकती थी।
विज्ञापन


अबू धाबी के शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान ने एक फरमान जारी किया और बताया कि इस नए कानून में नागरिक विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, संयुक्त बाल हिरासत और पितृत्व का प्रमाण और विरासत शामिल है। शेख खलीफा बिन जायद सात अमीरात के यूएई महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट की मानें तो यूएई ने गैर-मुस्लिम पारिवारिक हितों के लिए बनाए गए नए नागरिक कानून को दुनिया के समक्ष एक नई पहल बताया है। साथ ही गैर-मुस्लिम पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए अबू धाबी में एक नई अदालत की स्थापना की जाएगी, जो अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में काम करेगी।

यूएई ने पिछले साल संघीय स्तर पर कई कानूनी बदलाव किए, जिसमें विवाह पूर्व यौन संबंधों और शराब के सेवन को अपराध से मुक्त करना और तथाकथित ऑनर किलिंग से निपटने के दौरान नरमी के प्रावधानों को रद्द करना शामिल है।


यूएई इन सुधारों के साथ-साथ लंबी अवधि के वीजा शुरू करने जैसे उपायों को खाड़ी राज्य के लिए विदेशी निवेश, पर्यटन और दीर्घकालिक निवास के लिए खुद को  और अधिक आकर्षक बनाने के तरीके खोज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed