{"_id":"613be33f9ac567262c594050","slug":"uae-india-people-with-15-countries-got-exemption-to-travel-on-the-basis-of-certificate-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त अरब अमीरात : भारत समेत 15 देशों के लोगों को टीके के प्रमाण पत्र के आधार पर यात्रा करने की मिली छूट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त अरब अमीरात : भारत समेत 15 देशों के लोगों को टीके के प्रमाण पत्र के आधार पर यात्रा करने की मिली छूट
Sat, 11 Sep 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:29 AM IST
सार
यूएई की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि लोगों को वापसी से पहले अपने टीकाकरण के बारे में पूरी जानकारी आईसीए की वेबसाइट पर देनी होगी। बारह सितंबर से टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग यूएई आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत समेत 15 देशों से डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित टीका लगवा चुके लोगों को वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनसीईएमए) ने शुक्रवार को कहा कि बारह सितंबर से टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग यूएई आ सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीईएमए ने कहा है कि लोगों को वापसी से पहले अपने टीकाकरण के बारे में पूरी जानकारी आईसीए की वेबसाइट पर देनी होगी। आईसीए से अनुमति मिलने के बाद ही ये लोग वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
निगेटिव रिपोर्ट भी होगी जरूरी
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यूएई जाने वाले लोगों को टीकाकरण प्रमाणपत्र के साथ कोरोना की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट भी जरूरी है। रिपोर्ट 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। सैंपल की जांच रिपोर्ट के साथ क्यूआर कोड का होना भी जरूरी है जिससे एयरपोर्ट पर उसकी आसानी से पुष्टि हो सके। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इन नियमों से राहत रहेगी।
विज्ञापन