West Asia Crisis: ईरान युद्ध के बीच फर्जी एआई वीडियो से प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप, यूएई में 10 गिरफ्तार
यूएई ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एआई की मदद से धमाकों और हमलों के झूठे वीडियो बनाकर लोगों को डराने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी समाचार एजेंसी वाम के अनुसार यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें लोगों को गुमराह करने वाली सामग्री साझा की गई। आरोपियों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है।
जांच में पाया गया कि कुछ वीडियो में वास्तविक फुटेज का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गलत संदर्भ में पेश किया गया। वहीं, कई क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किए गए थे। इनमें विस्फोट, प्रमुख इमारतों पर हमले या यूएई के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर आग लगने जैसे दृश्य दिखाए गए थे।
ये भी पढ़ें: Israel Iran War: ईरान में सत्ता परिवर्तन की उम्मीदें धूमिल, इस्राइली PM नेतन्याहू के सामने नई राजनीतिक चुनौती
अटॉर्नी जनरल के अनुसार, कुछ वीडियो में बच्चों की भावनाओं का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा खतरे का झूठा संकेत दिया गया। वहीं, अन्य क्लिप में विदेशी घटनाओं को यूएई से जोड़कर दिखाया गया। उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों का उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना और डर का माहौल पैदा करना था।
अभियोजन पक्ष ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के अपराधों के लिए कम से कम एक वर्ष की जेल और 1 लाख दिरहम से कम नहीं जुर्माने का प्रावधान है।
अटॉर्नी जनरल ने साफ चेतावनी दी है कि साइबर स्पेस या नई तकनीक का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं होगा। देश की सुरक्षा और शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रक्षा प्रणालियों से जुड़े वीडियो या ऐसी कोई भी जानकारी शेयर न करें जिससे समाज में डर पैदा हो।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.