{"_id":"5f53de568ebc3e37bb312558","slug":"typhoon-haishen-hit-southwestern-japan-in-the-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में तबाही मचा सकता है चक्रवात 'हाइशेन', बचाव के लिए 22 हजार सैनिकों की तैनाती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में तबाही मचा सकता है चक्रवात 'हाइशेन', बचाव के लिए 22 हजार सैनिकों की तैनाती
Sun, 06 Sep 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जापान के ओकिनावा द्वीपों की ओर एक शक्तिशाली चक्रवात बढ़ रहा है, जिसके चलते भारी बारिश और तेज गति वाले हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'हाइशेन' जापान में भारी तबाही मचा सकता है, इसलिए एहतियातन हालातों से निपटने के लिए 22,000 सैनिकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
वहीं इसे लेकर लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के भीतर रहें और खाने-पीने की सामग्री एकत्रित कर लें। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि हैशन तूफान के दौरान चलने वाली आंधी के कारण समुद्री लहरें सुनामी जितनी ऊंची उठ सकती हैं। यह तूफान रविवार और सोमवार के बीच जापानी द्वीप पर टकरा सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल इस द्वीप पर तूफान के कारण बारिश और समुद्री ज्वार के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हैशेन के केंद्र में वायुमंडलीय दबाव 920 हेक्टोपस्कल है, जबकि इसकी पवन ऊर्जा 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
हैशन यानी समुद्र का भगवान
हैशन चीनी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ होता है समुद्र का भगवान। यानी इसकी ताकत काफी अधिक आंकी गई है। बताया जा रहा है कि तूफान के चलते जापानी द्वीप पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, दक्षिणी-पश्चिमी जापान में करीब 100 उड़ानें शनिवार को तेज आंधी के चलते रद्द कर दी गईं।