फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Typhoon Hagibis hits Japan, 73 lakh people transported to safe places

जापान में 60 साल का सबसे भीषण तूफान, सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए 73 लाख लोग

Sun, 13 Oct 2019 01:32 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Oct 2019 01:32 AM IST
सार

  • शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान 'हेजिबीस' बरपा रहा कहर
  • बिजली सेवा ठप, 1,600 से अधिक विमान नहीं भर पाए उड़ान
  • टोक्यो की ओर चल रही हवाओं की रफ्तार 100 किमी. प्रति घंटा
  • हेजिबीस तूफान का सबसे ज्यादा असर जापान के होंसू द्वीप पर

विज्ञापन
Typhoon Hagibis hits Japan, 73 lakh people transported to safe places
जापान में आया हेजिबीस तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान 'हेजिबीस' अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण एक शख्स की जान चली गई है। जापान में छह दशक के सबसे भीषण तूफान हेजिबीस की वजह से अब तक 73 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई थी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन


तूफान का असर इतना घातक था कि इसकी वजह से सुजुका ग्रैंड प्रिक्स में भी खलल पड़ा और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाए। आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारी ने एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि एक शख्स की कार तूफान के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का एक हिस्सा भी 49 साल के शख्स पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सुरक्षित दूसरे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं। टोक्यो की ओर हवाएं 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। तेज हवाओं और तूफान के कारण पांच लोग घायल हुए हैं।

शनिवार की शाम 144 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं

जापान में छह दशक के सबसे भीषण तूफान हेजिबीस की वजह से अब तक 73 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के कारण लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं। 

कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। तूफान के डर से जापान के रेलवे स्टेशन ठप हो गए, गलियां सुनसान हो गईं और लोग अपने घरों में दुबक गए। जापान के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम को वहां 144 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। 

इस भीषण तूफान का असर कई बुलेट ट्रेनों और विमानों के परिचालन पर भी पड़ा है। प्रति घंटे 216 किलोमीटर की रफ्तार से कहर ढा रहे हेजिबीस तूफान का सबसे ज्यादा असर होंसू द्वीप पर स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे के आसपास शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed